forest politics


जंगल राजनीति 



कौवा चले  हंस की चाल, हंस देख बउराये
शेर खाये घास हरी - हरी , गधा रोज शिकार पर जाये 
मानव  करे नाच झमाझम  बंदरियां देख शर्माए
गिरगिट सब गायब हो गए , नेता रंग बदलते जाये

महंगाई अब  रोज डंसे है , नागिन टीवी पे नाच दिखाए
मगर देख हुए भौचक्का , अब तो राजा  ही  घड़ियाली आँशु बहाये 
कुत्ते हुए भयभीत सब , कंही गाड़ी से कुचल  ना जायें 
देख तमाशा खबरनवींशों  का , भालू भी अचरज खाये

ऊंट बोले मैं लम्बा या कालाधन , जिसे पकड़ ना पाए
घर की रबड़ी खुद ही खा गए , इल्जाम बिल्ली मौसी पे  लगाए
हाथी जैसा हुआ भ्रष्टाचार , जिसे मिटाने आये
खुद ही हो गए फूल के गैंडा ,तुमसे कछु ना हो पाए

लोमड़ी पहने भगवा चोला , साधु ईश्वर से कह ना पाए
तोता बोले राम - राम , तुम भी थे राम का रट्टा लगाए
पूछे गइया चिल्ला के तुमसे , राम का मंदिर काहे ना  बनवाये -


हम जंगल के जीव है सारे , तुम तो मानव कहलाये
सत्ता की खातिर तुम बने जानवर , तुमसे तो अच्छे हम कहलाये 




mediatantra

मीडियातंत्र 


वर्तमान समय में देश की मीडिया एक लाभकारी संस्था बन चुकी है। किसी ज़माने में भारत में अखबार और पत्रकारिता एक घाटे का सौदा हुआ करता था और इसे केवल समाज सेवा हेतु संचालित किया जाता था।  परन्तु आज के दौर में मीडिया एक लाभदायक व्यवसाय का रूप ले चुकी है और कुछ मीडिया संस्थान और पत्रकार सत्ता से करीबी रिश्ता बनाकर खुद को ताकतवर समझने लगे है। जो थोड़े बहुत ईमानदार है वे प्रताड़ना का शिकार है या फिर उनको हाशिये पर डालने का प्रयास जारी है। 



एक जमाना था जब लोग खबरों पर पूर्ण रूप से विश्वास किया करते थे और आजकल खुद के जांचने परखने के बाद ही विश्वास करते है। 

आज मीडिया में इतनी ताकत आ चुकी है की वो मुद्दों को जब चाहे मोड़ सकती है किसी को जमीन से उठाकर आसमान में बैठा सकती है। अभी हाल ही में पकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिक नरेंद्र के साथ किये गए व्यवहार से देश में भारी आक्रोश था , तमाम सोशल नेटवर्कींग साइटो पर सरकार को जी भरकर गालियाँ दी जा रही थी,ऐसा लगा की सरकार के प्रति लोगो में गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुँच जायेगा तब तक मीडिया ने अपना रुख राफेल से लेकर गणेश पूजा में परिवर्तित कर दिया और आम जनता में भरे आक्रोश की हवा निकल गई। 

मैंने अक्सर देखा है मीडिया में आने वाले डिबेट ऐसा लगता है जैसे की पूर्व प्रायोजित होते है।  आप इनके सवाल और कार्यक्रम के शीर्षक देखकर ही बता सकते है की ये किसका पक्ष लेने वाले है सरकार का या सत्य का। मीडिया तो वैसे भी आजकल भारत के सूचना प्रसारण मंत्रालय से संचालित हो रही है।  वहा बैठे पेशेवरों की टीम सारे न्यूज़ चैनलों पर चौबीस घंटे आँख गड़ाए बैठे हुए है। और प्रत्येक चैनल को क्या दिखाना है फ़ोन के द्वारा सूचित कर दिया जाता है। यह बात पुण्य प्रसून जोशी ने भी अपने ब्लॉग में कही है की कैसे सरकार अब मीडिया को नियंत्रित करती है। और सत्ता द्वारा लाभ प्राप्ति हेतु ज्यादातर मीडिया संस्थान इनकी अधीनता स्वीकार भी कर लेते है। सुचना प्रसारण मंत्रालय से ही किस चेहरे को ज्यादा दिखाना है और किस तरह की खबरे चलानी है इसका भी निर्धारण हो जाता है,और जो इनके विपरीत जाता है उसको अपने लहजे में  चेताया भी जाता है। 




ऐसे में सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसे पूर्ण रूप से नियंत्रित नहीं किया जा सकता क्योंकि इसका प्रसार व्यापक है। कोशिश तो इसको भी नियंत्रित करने की होती ही रहती है परन्तु कामयाबी अधूरी ही मिलती है। 

30 मिनट के कार्यक्रम में 10-12  मिनट तो इनके प्रचार में ही निकल जाते है।  उसके बाद कभी  सास बहु की खबरे  जो की उन्ही धारावाहिको की ज्यादा दिखाई जाती है जिन्होंने इन्हे पेमेंट किया होता है, सीरियल के प्रचार का यह अनोखा माध्यम है जिसमे आने वाले एपिसोड को लेकर  दर्शको में जिज्ञासा बनाई जाती है और वह सीरियल खबरों में बना रहता है। नहीं तो कई ऐसे बेहतरीन सीरियल है जिन्हे टीआरपी नहीं मिल पाती। 

कभी ज्योतिष की भविष्यवाणी कभी धन प्राप्ति के उपाय तो कभी आस्था के  नाम पर ना जाने क्या - क्या दिखाते रहते है। पता नहीं ये सब हमारे देश में कबसे खबरों की श्रेणी में आने लगे। 
भारतीय क्रिकेट टीम का फैसला भी इनके एक्सपर्ट न्यूज़ रूम में ही बैठे बैठे कर लेते है। लेकिन अन्य खेलो से इनका अलगाव यह सिद्ध करता है की ये भी टीआरपी हेतु खबरों का चुनाव करते है। बिना टीआरपी वाली खबरे इनके लिए खबरे नहीं होती। 

अभी भी समय है अगर इस देश की मीडिया नहीं जागती तो उसकी विश्वसनीयता के साथ ही उसका अस्तित्व भी संकट में आ सकता है और सोशल मीडिया और इंटरनेट को खबरों का  प्रमुख माध्यम बनते देर नहीं लगेगी। 


इन्हे भी पढ़े - भारतीय मीडिया                   न्यूज़ चैनल डिबेट  


lajja karo sarkar


लज्जा करो सरकार 

lajja karo sarkar


रोक सको तो रोक लो बंधु
ये सरकार तुम्हारी है
जनमत की आवाज है अब तो
बिना काम की  चौकीदारी है

उड़ना - उड़ना छोड़के अब तो
कुछ तो  ढंग का काम करो

क्या रक्खा है जुमलों में अब

जब जनता जान रही है सब
फेंकी थी जो विकास की बातें
बोलो अब करोगे कब

देश - विदेश की रबड़ी खाई
फ़्रांस की खाई रसमलाई
पाक ने दागी सीने पे गोली
निकल सकी ना तुम्हारे मुंह से बोली
अब कितना लहू बहाओगे तुम
पूछे शहीद की माँ हो गुमसुम

56 इंच का सीना लेकर क्या कसमे खाई थी
कुछ तो शर्म करो राजा जी
क्या अपने झूठे वादों पर
तनिक लाज ना आई थी।


इन्हे भी पढ़े - आखिर कब तक ? 

pitrsatta ki utpatti


पितृसत्ता की उत्पत्ति 



यहाँ मैं प्रत्येक तथ्य के विस्तार में न जाकर केवल मूल तथ्य बताने की कोशिश कर रहा हूँ क्योंकि विस्तारित उत्तर कई पृष्ठों का हो सकता है
हम आज समाज में जो भी देखते है , समाज को उस स्वरुप में आने में सदियाँ लग गई।

इसी प्रकार प्रारम्भ में स्त्री पुरुष के बीच रिश्तो का कोई नाम नहीं था , और नाहि सम्बन्धो की कोई सुनिश्चितता । जिससे समाज का कोई स्वरुप निर्धारित नहीं था। इस कारण स्त्री के गर्भवती होने पर कोई पुरुष यह सुनिश्चित नहीं कर पता था की संतान का पिता कौन है ,ऐसी अवस्था में स्त्रियां गर्भावस्था के समय भोजन और अन्य कार्यो हेतु लाचार हो जाया करती थी. क्योंकि उस समय जानवरो का शिकार और कंदमूल का संग्रहण ही आहार के प्रमुख साधन थे। ऐसी अवस्था को देखते हुए और स्वयं की सुरक्षा हेतु स्त्रियों ने पुरुषो का आश्रय लेना शुरू कर दिया और समय व्यतीत होने के साथ इस व्यवस्था को विवाह का नाम दिया गया जिससे पिता की पहचान की जा सके और यहीं से धीरे - धीरे परिवार की अवधारणा ने जन्म लिया।
अब परिवार की देखरेख हेतु पुरुष शिकार हेतु लम्बी आखेट यात्राओं पर कम जाने लगे और उन्होंने अपने आसपास खाली पड़ी जमीन को घेरकर खेती करना प्रारम्भ कर दिया और पशुओ को पालतू बनाना भी। बाहरी जानवरो से सुरक्षा हेतु मनुष्यो ने संगठित होकर झुण्ड में रहना प्रारम्भ कर दिया , ऐसे समय में जब किसी बात पर दो व्यक्तियों में विवाद होता तो झुण्ड से निकलकर एक व्यक्ति उन्हें सुलझाने चला आता इसी व्यक्ति को झुण्ड (जिसे बाद में कबीला कहा जाने लगा) के सरदार की संज्ञा दी गई।
जमीन पर कब्जे को लेकर कबीलो में होने वाले विवादो ने लड़ाइयों का रूप ले लिया और एक कबीला दुसरे पर आक्रमण करके उसे अपनी सीमा में शामिल करता गया जिससे सरदार की ताकत बढ़ने के साथ ही उसे राजा की पदवी दी जाने लगी और इस प्रकार " राज्य" तथा "राजा" शब्द की उत्पत्ति हुई। इस पूरी प्रक्रिया में सत्ता पुरुषो के पास ही रही चाहे वह घर के अंदर हो या बाहर।

इस पूरी प्रक्रिया में स्त्रीयाँ अपनी रक्षा हेतु पुरुषो पर ही निर्भर रही है और उनका कार्य घर की चारदीवारी के अंदर ही रहा । इस कारण प्रारम्भ से ही परुष वर्चस्ववादी मानसिकता बनी रही । बाद के समय में समाज ज्यों - ज्यों विकसित होता गया और परिवार में पुरुष की मृत्यु होने पर या अन्य कारणों से कुछ स्त्रीयो ने घर और परिवार की जिम्मेदारी जिस तरीके से आगे बढ़कर निभाई, परिवार ने आगे चलकर परिस्थितियों को समझते हुए उस स्त्री का नेतृत्व स्वीकार किया।ऐसी जगहों पर मातृसत्तात्मकता समाज का निर्माण हुआ। समाज के सभ्य स्वरुप ने स्त्रियों को कई अधिकार दिए , लेकिन यह अधिकार भी पुरुषो द्वारा ही दिए गए थे जोकि हर काल में समाज में होने वाले धार्मिक और सत्ता के उतार चढ़ाव के कारण घटते बढ़ते रहते थे। यही कारण है की समाज के मूल में पितृसत्तात्मकता बसी हुई है।

आज संसार भर में विभिन्न क्षेत्रो , परिस्थितियों और समाज की मानसिकता के अनुसार कहीं पितृसत्तात्मक समाज है तो चुनिंदा जगहों पर मातृसत्तात्मक भी .

क्वोरा पर लेखक द्वारा दिए गए जवाब से साभार -

akhir kab tak


आखिर कब तक  ?

akhir kab tak



जुमलों के सरकार कुछ तो जुमला बोल दो 


मर रहे है वीर सैनिक 
अब तो जुमला छोड़ दो 
56 इंच में गैस भरा है 
या भरी है दूध मलाई 
हम कैसे अब सब्र करे जब

सीमा पर मर रहा है भाई 

मिल लो गले नापाक के अब 
जिसने आँख निकाली है 
कुछ तो बतला दो झांक के अब 
सीने में कितनी बेशर्मी डाली है 
कैसे कायर हो तुम, कैसे ना कहे तुम्हे निकम्मा 
टुकड़ो में बेटे को पाकर क्या कहेगी तुमको उसकी अम्मा 
नहीं चाहिए ऐसा नेता 
ना मांगे भारत माँ ऐसा बेटा 
जो जुमलों से सरकार चलाये 
और मौका पड़ते ही पीठ दिखाए 


इन्हे भी पढ़े -

राजनीति पे कविता poem on politics 


abki baar nahi chahiye aisi sarkar


अबकी बार नहीं चाहिए ऐसी सरकार 


खेलावन के लइका और खेलावन दोनों ही भन्सारी  की दुकान से एक एक थो पान  चबाते हुए चले आ रहे थे।  सामने मोदी सरकार का एक थो पुराना पोस्टर लगा था जो  की सन 2014 से ही तमाम दुश्वारियाँ सहते हुए राहुल गाँधी की तरह टिका हुआ था।  पोस्टर पर मोदी जी का विनम्र चेहरा और एगो  स्लोगन लिखा था " बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार " . और उसीके के नीचे लिखा था " अच्छे दिन आने वाले है ".


                  abki baar nahi chahiye aisi sarkar


खेलावन के लइका   - का बाउ जी मोदी जी को देखे है हमको देखके कितना मुस्कुरा रहे है।
खेलावन - गदहा को देख के मुस्कुरायेंगे नहीं तो का करेंगे बुरबक।  इ मोदी भी पूरा जनता को अपने जादू से बकलोल बनाये है।  जौन  चीज परदे पर  दिखाए है पीछे देखने पर पता चला की जादूगर के हाथ की सफाई की तरह इनके  मुंह की सफाई थी। 

खेलावन के लइका  - का कहते है बाउ जी अब ई पोस्टर देख के कंट्रोल नहीं होता और इ पनवो कही न कही विसर्जित करना है।

खेलावन - रहे द बुरबक अगवा ए से बड़ा पोस्टर है जिसपर लिखा है "बहुत हुआ नारी पर वार  अबकी बार मोदी सरकार  "  उहें  मुंह खाली कर देना।

abki baar nahi chahiye aisi sarkar


खेलावन के लइका -  बाउ जी ई  का हमारे अच्छे दिन आ गए। 

खेलावन - आहि न गए है बुरबक टैक्स पे टैक्स बढ़ा है खेत में पानी देंवे पे डीजल बढ़ा है। यूरिया का दाम बढ़ा है।  बैंक में कम पैसा पे जुर्माना बढ़ा है , इहे न गरीबी का मजाक है। एक रूपये में बीमा है लेकिन बैंक में पैसा कम      होने पे वो से बेसी जुरमाना है। इहे  न खेल है जादूगर का। हम कर्जा ले त खेत नीलाम हो जाई और माल्या ले   त   नाम हो जाइ। 

खेलावन के लइका पोस्टर पर पिचकारी मारते हुए आगे बढ़ता है और कहता है की " हमारे अच्छे दिन ना आये तो 2019 में   उनके भी ना आने देंगे ". 


इन्हे भी पढ़े  - फेंकू चच्चा  


tera yu jana

तेरा यूँ जाना 

tera yu jana


कभी दिल की  गहराइयों में उतर के देखो 
तेरी ही याद बहती है 
तू नहीं है फिर भी 
तेरी ही बात रहती है 
अकेला हूँ तेरे बिन अब तो,बस यही फ़रियाद रहती है 
उसी जन्नत में चला आऊं 
जहाँ तूं मेरा इन्तजार करती है 

तुझ संग दिए दिवाली के, तुझ संग होली की रंगत 
तुझ संग पीड़ा दिल की बाँटू, तुझ संग सुन्दर ये जगत 

बिन तेरे सुना दिल का झरोखा ,तेरे बिन  सुनी दिल की गलियां 

सुना पड़ा है दिल का बागीचा ,खिलने से मना  करती है बिन तेरे कलियाँ 

लाख तसल्ली देता हूँ, इस दिल को लेकिन 
बिन तेरे इसको अब चैन कहाँ 
क्या खुद को तसल्ली दे पाउँगा 
हर पल भींगे है नैन यहाँ 

है लाख समंदर गहरा तो क्या 
बुझा  पाता  प्यास नहीं 
है सारा जग कहने को अपना 
बिन तेरे किसी से अब आस  नहीं 

मैं तो तेरे बिन अधूरा 

खुद को जिन्दा कह पाता नहीं 
कोई कितना भी समझाये 
तुझ बिन रह पाता नहीं 

चल रही है धड़कन न जाने क्यूँ बेवजह  
अब तूँ ही बतला तू  मिलेगी किस जगह  


इन्हे भी पढ़े -         तेरी मेरी कहानी                     संग तेरे 

indian political future

भारत के राजनीतिक भविष्य के बारे में आपके क्या विचार हैं?


"भारत का राजनीतिक भविष्य उज्जवल है" आप सोच रहे होंगे की वर्तमान समय के नेताओ को देखकर यह कैसा कथन है। परन्तु शायद आपने सिक्के का दूसरा पहलु अर्थात इस देश की जनता की बढ़ती राजनीतिक समझ की तरफ ध्यान नहीं दिया। आपने देखा होगा की कैसे इस देश की जनता ने अपने उज्जवल भविष्य हेतु एक राजनीतिक नौसिखिये (अरविन्द केजरीवाल ) को उम्मीद से बढ़कर समर्थन दिया, कैसे गठबंधन की सरकारों के दौर में देश को आगे ले जाने हेतू पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनवाई , जोकि सर्वसमाज की एकता के बिना असंभव था। यह बात जरूर है की यह जनता इन्ही के द्वारा छल का भी शिकार हुई है, परन्तु इसने मौका मिलते ही छल का भी बदला लिया। सोशल मीडिया पर आम जनता द्वारा (पार्टियों की आईटी सेल द्वारा प्रायोजित टिप्पणियों को छोड़कर ) टिप्पणियों में उसकी बढ़ती राजनीतिक समझ को देखा जा सकता है। 

जब आप खुदके प्रति जागरूक होते है तब आप को कोई बहका नहीं सकता जैसा की भारतीय वोटरों के साथ होता आया है। और जनता की इसी राजनीतिक समझ के कारण धीरे - धीरे राजनीतिक पार्टियों को अपने चेहरे में बदलाव करना जरुरी हो जाता है। जो खुद को दुसरे से ज्यादा स्वच्छ और ईमानदार सिद्ध करता है ( नाकि बताता है ) जनता उसको जरूर आगे बढाती है। हाँ अभी जनता में जहाँ - जहाँ शिक्षा का अभाव है वहाँ थोड़ा समय अवश्य लगेगा।
आने वाले दिनों में भारतीय राजनीति में जनता द्वारा ही बदलाव होंगे और आम आदमी के बीच से ही नए नेतृत्व निकलकर राजनीति की मुख्यधारा में शामिल होंगे और इस देश को उन्नति के शिखर पर लेकर जायेंगे।

लेखक द्वारा हिंदी क्वोरा पर एक सवाल का जवाब से साभार -

hindi diwas kyo ?

हिंदी दिवस 


हिंदी तूं खतरे में है 
सुना है बाबू को तुझे जुबां पर लाने  में शर्म लगती है ,कल को तुझे अपनी मां बताने में शर्म लगेगी।  शाहरुख़ के डायलॉग से प्यार है पर तुझसे नहीं।  तेरी गीतों पर नाचेंगे , तन्हाई में उन्हें गुनगुनायेंगे , शायरियो में दिल का हाल बताएँगे पर बोलने से हिचकिचाएंगे।  

तेरा स्तर  वे गिराते चले जाते है जो तुझे अपना बताते थे , तेरा मान वे बढ़ाने चले आते है जिन पर तेरी ममता की छाँव नहीं। अंग्रेजी हो गए है हम हैलो , हाय , गुड मॉर्निंग से शुरुआत करते है पिता को डैड और दोस्त को डूड कहकर बात करते है।  माँ तो मोम हो गई मोबाइल भगवान हो गया वक़्त से पहले ही अंग्रेजी पढ़कर लड़का जवान हो गया। 

अंग्रेजो की अंग्रेजी हमें अंग्रेज बना रही है और हिंदी इस रिश्ते का मोल चुका रही है। हिंदी दिवस मनाना पड़ता है साल में एक दिन बेटे का फर्ज निभाते हुए अंग्रेजी में मुस्कुराना पड़ता है। 

tera intjaar

तेरा इन्तजार 

tera intjaar



बड़ी हसरत से तुझे देखे जा रहा था
वो बाजार में चूड़ियों को पहनते हुए तेरी खिलखिलाहट भरी हंसी
एक अजीब सी चुलबुली ख़ुशी मेरे दिल ने महसूस की
लगा की बस तू ही तू है इस जहाँ में मेरा सबकुछ

सोचा कदम बढ़ाऊ तो कैसे
मुहब्बत का पंछी उड़ाउँ तो कैसे
चारो और गिद्ध रूपी पहरेदार जो थे
पर साथ में मेरे कुछ वफादार भी थे

पैगाम पहुंचा जब मेरा  तुझतक
यकीन तो तेरी नजरो ने ही दिला दिया था
आता संदेशा तेरा जबतक
कभी तो अपने होंठो को हिला दिया होता
अपने लबो से भी कुछ फरमा दिया होता


हम तो तसल्ली कर लिए होते
कम से कम इस दिल को तो थोड़ा फुसला दिया होता
ये इश्क़  का रोग लाइलाज नहीं होता मेरी जान
बस तूने एक बार आवाज तो दिया होता

कुछ वक़्त बदला, कुछ बदले तेरे तेवर
कुछ हमने भी खुद को बदला
ना बदल सके तो इस दिल में तेरे कलेवर 


अभी भी इन्तजार तेरा करते है 

इश्क़ की गली में लोग ऐतबार मेरा करते है 
तू डरती है ज़माने से तो डरा कर 
अभी भी तेरे नाम पर पैमाने भरा करते है 

बड़ी कातिल थी तेरी निगाहें 
कम्बख्त दिल को भी ना छोड़ा 

तेरे इन्तजार में निकली दिल से आंहे 

दौड़ा न सका अपनी मुहब्बत का घोडा 



इन्हे भी पढ़े - ये दिल                                                          मेरी मुहब्बत 

                    जाने तू या जाने ना                                         इश्क़ ना करना 

                   तेरी मेरी कहानी                                               इश्क़ में 

Nota - Beginning Empty of Throne with the Pink Revolution



नोटा - गुलाबी  क्रांति से सिंहासन खाली करो की  शुरुआत -

Nota - Beginning Empty of Throne with the Pink Revolution

भारतीय राजनीति एक बार फिर अपने महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है जहाँ आम जनता का विश्वास मौजूदा राजनीतिक पार्टियों से उठता दिख रहा है। सवर्णो को अपना जन्मसिद्ध वोटर मानने वाली बीजेपी को उम्मीद नहीं थी की एससी / एसटी को खुश करने के चक्कर में सुप्रीम कोर्ट के जिस निर्णय को वह पलट चुकी है वही उसकी सत्ता पलटने की हैसियत रखती है।  सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट की खामी को दूर करते हुए  एफ़ आई आर के बाद बिना जाँच की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया था।  उसी पर  सरकार को लगा की नहीं गिरफ्तारी तो बिना जाँच के ही होनी चाहिए भले ही किसी निर्दोष को फंसाया जा रहा हो, जबतक अदालत उसे निरपराध घोषित करेगी तब तक बेचारा ऐसे  गुनाह की सजा काटकर आएगा जिसका उससे कोई वास्ता ही नहीं , बस उसकी गलती यही होगी की वह सवर्ण है। और उस भाजपा का पारम्परिक वोटर भी जिसकी सरकार  बनवाने में उसने मदद की थी वही भाजपा उसकी लुटिया डूबोने में लगी हुई है।

यह तो था सवर्णो का दुःख अब देश की बाकि गरीब जनता की भी सुन लीजिये वह भी सरकार से पूछ रही है की क्या नोटबंदी  में कड़कड़ाती ठण्ड में  2000 रूपये के लिए केवल उसे ही परेशान  क्यों किया गया।  इस देश के पूँजीपति से लेकर अधिकारी वर्ग तक और बड़े नेता से लेकर छुटभैया तक इन लाइनों  में क्यों नहीं दिखे। कुछ ईमानदार छवि और दिखावटी लोगो को छोड़कर केवल आम जनता मरती रही और सरकार दावा करती रही की इसके बाद देश के अंदर का कालाधन वापस आ जायेगा और एक नए भारत का निर्माण होगा। अभी भी नोटबंदी की सफलता और असफलता पर चर्चा जारी है।  अगर यह इतनी सफल ही होती तो चर्चा की कोई बात ही नहीं थी। 

कई गरीबो के घर बेटियों की शादिया टूट गई क्या किसी अमीर के घर ऐसा हुआ नहीं , बल्कि कई वीआईपी शादियों में पैसा पानी की तरह बहा।  गुजरात के एक कोआपरेटिव बैंक में अमित शाह के पैसो को सफ़ेद करने का मामला भी सामने आया जिसे प्रबंधित मीडिया ने ज्यादा टूल नहीं दिया। ऐसे ही कई बीजेपी नेता नए नोटों की गड्डियाँ  उड़ाते मिले। 50 से ज्यादा बार नोटबंदी  के दौरान आरबीआई ने अपने फैसलों और नियमो में बदलाव किया।  उत्तर प्रदेशो के चुनावों में इस नोटबंदी  ने अपना व्यापक असर दिखाया और अन्य पार्टिया इस कारण  अपना पॉलिटिकल  मनैजमेंट  नहीं कर पाई जिससे फायदा बीजेपी को हुआ इसी कारण नोटबंदी  का खेल खेला गया जिसमे आम आदमी ने अपनी जान और मान दोनों को ही गँवा दिया । मध्यम  और निचले तबके के व्यापारी वर्ग तो बुरी तरह टूट गए  और इसके बाद लागू  होने वाली जीएसटी ने तो मानो उसकी कमर ही तोड़ दी , कभी पुराना  माल को लेकर जीएसटी की संशय  कभी इसकी प्रणाली को समझने का फेर महीनो बिना व्यापार किये ही  निकल गए। और मिला क्या ? ये प्रश्न आज भी अनुत्तरित है।

नोटा फिल्म का एक पोस्टर 


देश के विकास के नाम पर जब आम आदमी घुन की तरह पिसा  रहा था तब भी विदेश यात्राओं में कुछ कमी नहीं आई, पेट्रोल के जिन दामों पर विपक्ष में रहते हुए साइकिल से चला गया आज अपनी सरकार  में सवाल पूछने पर मुंह फेर लिया जाता  है.  जब जनता पूछती है की ऐसा क्यों है की अंतराष्ट्रीय मार्केट  में 65 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद भी पेट्रोल महंगा है जबकि पूरवर्ती  सरकार में १४४ डॉलर प्रति बैरल में  भी  दाम इतने ही थे।  रुपया क्यों भारतीय प्रधानमंत्री की उम्र पार करने के बाद भी नहीं रुक रहा

अर्थव्यवस्था इतनी व्यवस्था करने के बाद भी काबू में नहीं आ रही है तो आपमें और पिछली सरकारों में क्या अंतर था।  हिन्दू का कार्ड कबतक चलेगा ,खाली पेट तो बिलकुल नहीं , गाय  की रक्षा कबतक होगी जब बहु बेटियाँ  ही सुरक्षित नहीं है ।कब तक पाकिस्तान हमारी देश की बहुओ  को विधवा बनाता रहेगा  ? नेपाल का चीन के साथ सैन्य अभ्यास क्यों आखिर आप क्यों चार साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस को कोस रहे है ? जातिवाद का जहर घोलना था तो अन्य पार्टियों में क्या बुराई थी  ? 

विपक्ष में कमजोर नेतृत्व , तीसरे  मोर्चे  की नाजुक स्थिति तथा  लालची एकता  और भाजपा के विश्वासघात  को देखते हुए धीरे -  धीर आम आदमी अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए भारी संख्या में नोटा दबाने का मन बना चुका है इसकी संख्या को देखते हुए 2019  में अवश्य ही इसे एक बार फिर गुलाबी क्रांति की संज्ञा दी जाएगी क्योंकि नोटा के बटन का रंग गुलाबी है।



इन्हे भी पढ़े - 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - सरदार पटेल की मूर्ति 


biwi ki tarkari

biwi ki tarkari

बीवी की तरकारी -


हर दुसरे दिन करेले की सब्जी मत बनाया करो , बी पी लो हो जाता है 
और इसी चक्कर में वो हो जाता है 

चना खिलाके घोडा बना दिया 
माँगा था प्यार पूरा पर थोड़ा ही दिया 

डूब जाते तुम्हारी झील सी  आँखों में 
फिर ध्यान आया ठंड बहुत है  

आलू के कोफ्ता से तो कुफत हो गई 
पड़ोसन थोड़ा सा प्यार मुफ्त में ले गई 

आज खीर में चीनी कम है 
पर तुम्हारे प्यार में बड़ा दम है 

इन कजरारी आँखों से घूरा ना करो 
बड़ा मुश्किल होता है इन्हे देखकर मुस्कुराना  

रायता लौकी का अच्छा था 
बेलन जब मारा तो बचाव में वो चौकी भी अच्छा था 

कभी पालक पनीर भी बनाया करो 
हमें देखकर थोड़ा सा तो मुस्कुराया करो 

तुम सांभर हो तो मैं हूँ डोसा 
बस कायम रहे मुझ पर तुम्हारा भरोसा 
नहीं तो मुझे बना दोगी चटनी बिन समोसा 

इन्हे भी पढ़े - नया दौर 

aashiq



आशिक़ 

aashiq


जबसे बगल वाली पर गाना बना
तबसे बगल में जाना हो गया मना
जहर तो तब कोई बो  गया
जब सामने वाली पर भी एक ठो हो  गया


अखियां चार कहा से करे अब
जब जमाना ही बेवफा हो गया
पड़ोसन को आँख मारी तो 
तो बुढऊ खफा हो गया 

नैना के नैनो से घायल हुए
काजल की अँखियो के कायल हुए
खुशबू की खुशबू जब तक आती
पूजा के पैरो के पायल हुए

किस्से बहुत हुए , कहानियाँ बहुत बनी

गलियों के आशिको से इस आशिकी में बहुत ठनी


कभी लोगो  ने बदनाम किया ,कभी अपने हुनर ने नाम किया

कभी किसी ने दिलफेंक आशिक कहा

कभी किसी ने बहता हुआ साहिल कहा
अब किस - किस को समझाते की, लोगो ने किस्सा क्यों आम किया

हमने तो इश्क़ को खुदा मानके, हर चेहरे से प्यार किया
तुमने मुहब्बत की तंग गलियों से, गुजरने से इंकार किया
और जब हम गुजरे तो कहते हो
गली में रहने वाले दिलो को बेकरार किया

हमने तो मुहब्बत का शहर बसा दिया 
इस नफरत भरी दुनियां को जीना सीखा दिया 
तभी तो इस दुनियां ने हमें आशिक़ बना दिया 


कभी आओ गली में हमारी ,और यकीं  करो हमारा 
बनालोगे आशियाना , देखके इस गली का नजारा 


इन्हे भी पढ़े -  नया दौर 

section 377 and gay



अनुच्छेद - 377  और समलैंगिगता -



विगत 6 सितम्बर को आई पी सी की धारा 377 को सुप्रीम कोर्ट ने अनुचित ठहराते हुए कहा की हमें व्यक्ति की पसंद को आजादी देनी होगी तथा यह गरिमा के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने ताजा फैसले में आईपीसी की धारा-377 को समानता और संवैधानिक  अधिकार का उल्लंघन करार देते हुए आंशिक रूप से खारिज कर दिया है हालाँकि कुछ मसलो में ये प्रभावी रहेगा। 



section 377 and gay


फैसला आते ही बाहर खड़े हजारो समलैंगिको ने अपनी ख़ुशी का इजहार अपने तरीके से किया। अब एक बार फिर इस कानून पर नए सिरे से चर्चा होना स्वाभाविक है।  परन्तु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की भारत जैसे परम्परागत देश में इस तरह के फैसले कितनी अहमियत रखते है। जहाँ आज भी इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना भी समाज पसंद नहीं करता वहां अब कानूनन रूप से इसे मान्यता मिलना भारतीय समाज में नए बदलाव  का संकेत है।  इसके साथ ही कुछ नए सवाल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे है , जोकि इस कानून में दिलचस्पी को बढ़ाते ही है , इनके कुछ उदाहरण निम्न है। 

धारा 377 में कोई रेप केस आया तो न्यायधीश कैसे तय करेंगे कि किसका बलात्कार हुआ? 

बच्चो के जेंडर का निर्धारण कैसे होगा  ?

अब लड़को  को भी डर  है रेप होने का। 


हालाँकि सरकार  ने इस मुद्दे पर अपनी भूमिका नगण्य रखी है और सबकुछ  कोर्ट पर छोड़ दिया है , अभी भी धारा 377 आंशिक रूप से कुछ मसलो में प्रभावी रहेगी , परन्तु देखना यह है की  क्या भारतीय समाज इसे अपनी स्वीकार्यता देता है या नहीं  ? 





statue of unity


स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - सरदार पटेल की मूर्ति 


भारत में बनने वाली सरदार पटेल की इस 182 मीटर लम्बी विशालकाय प्रतिमा को बनाने की जिम्मेदारी लार्सन एन्ड ट्रूबो नामक कंपनी को दी गई है। नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए इस योजना की शुरुआत की गई थी। तथा देश भर के किसानो से लोहा भी माँगा गया था। मूर्ति का एक हिस्सा कांसे का है जिसका निर्माण चीन के एक कारखाने टीक्यू आर्ट फैक्ट्री में हुआ है। इसके अलावा भी अन्य सामग्री चीन से मंगवाई जा रही है।
statue of unity

भारत जैसे देश में जहाँ आबादी का एक बड़ा भाग गरीबी रेखा के नीचे रहने को मजबूर है , यहाँ तक की अधिसंख्य परिवारों को दो जून की रोटी भी नहीं नसीब हो पाती है , उस देश में इस तरह की परियोजनाएं अपने ही देश की गरीबी का मजाक उड़ाती है। मेरा मानना है की जब तक देश में एक भी इंसान गरीबी रेखा के नीचे है तब तक हम उसी देश के करदाताओं काएक भी पैसा अपनी राजशाही और राजनीतिक स्वार्थ के लिए खर्च नहीं कर सकते। ऊपर से आप एक ओर मेक इन इंडिया की बाते करते है और दूसरी तरफ मेड इन चाइना के माल से सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान शख्शियत की मूर्ति सुसज्जित करवाते है। जिसपे आप सोचते है की हम भारतीयों को गर्व की अनुभूति हो, तो हमें अनुभूति तो होती है लेकिन गर्व की नहीं, शर्म की। अगर हम अन्य देशो की तुलना करते हुए उनसे ऊँची मूर्ति लगा रहे है तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए की उनमे से अधिकांश विकसित देश है।

मूर्ति में लगने वाली रकम जो की लगभग 3000 करोड़ के करीब है सोच के इस देश के नीति नियंताओ की मंशा पे संदेह होता है। दूसरी तरफ क्या हाड़ - मांस के बने इंसान खाली पेट इस मूर्ति के दर्शन पाकर तृप्त हो सकेंगे। भारत का करदाता अपना कर ख़ुशी - ख़ुशी इसलिए देता है की उसका देश तरक्की कर सके उसके देश के गरीब भाई - बहनो के लिए चलने वाली योजनाए सुचारु रूप से जारी रह सके नाकि चाइना के माल से मूर्तियां  खड़ी हो सके।

विश्व स्तर पर भारत को बस विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति के ख़िताब से नवाजे जाने के सिवा कुछ और नहीं हासिल होने वाला और घरेलु स्तर पर लम्बे समय तक चलने वाला एक राजनीतिक मुद्दा।


rafale aircraft deal

राफेल विमान सौदा -

rafale aircraft deal
राफेल विमान 

आइये पहले तो राफेल डील की शुरुआत पे एक संछिप्त नजर डालते है (क्योंकि जवाब विषय को देखते हुए थोड़ा लम्बा है )-

कारगिल युद्ध के बाद सेना के लिए ऐसे लड़ाकू विमानों की आवश्यकता महसूस हुई जो सेना की जरूरतों को पूरा कर सके , जिसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में 126 विमानों की खरीद का प्रस्ताव रखा गया और अगली कांग्रेस की सरकार ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। अमेरिका , ब्रिटेन, रूस इत्यादि 6 देशो के लड़ाकू विमानों का निरीक्षण करने के बाद यूपीए सरकार ने फ़्रांस के राफेल विमानों पर अपनी मुहर लगाई जो की अन्य विमानों की तुलना में कम कीमत ,गुणवत्ता और रखरखाव में भी सस्ते थे। परन्तु यूपीए सरकार के कार्यकाल में तकनीकी कारणों की वजह से यह डील पूरी नहीं हो पाई। उस समय एचएएल को भारत में इसके पुर्जो को आपस में जोड़ने का काम सौंपा जाना था। तकनीकी हस्तांतरण का मुद्दा भी फ़्रांस से डील ना हो पाने की प्रमुख वजह थी। रही बात विमान की तकनीकी की तो विमान की तकनीकी इतनी उन्नत है की 100 किलोमीटर दूर विमान को भी आसानी से निशाना बना सकती है , यहॉँ तक की अमेरिका और चीन के पास भी इतनी उन्नत श्रेणी के विमान नहीं है।

मोदी सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फ़्रांस की यात्रा के दौरान इस डील को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशो ने इस पर अपनी सहमति दे दी।
अब अपना रुख विवाद की तरफ करते है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस डील को पूरा करने के बाद जानकारी दी की उन्होंने इस डील में कांग्रेस की अपेक्षा 12600 करोड़ की बचत की परन्तु उन्होंने इस तथ्य को सार्वजनिक नहीं किया की डील हुई कितने में है उन्होंने कहा की फ़्रांस इसके अलावा कलपुर्जे और मिसाइल अपने पास से देगा।
बस यही से विवाद की शुरुआत होती है। कांग्रेस ने अपने समय होने वाली डील से सम्बंधित समस्त आंकड़े रखते हुए मोदी सरकार से डील सार्वजनिक करने की मांग की है और मोदी सरकार डील की रकम को सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक ना करने का हवाला देते हुए डील पर अपनी पीठ थपथपा रही है।
कांग्रेस का आरोप है की जो विमान वह 428 करोड़ में खरीद रही थी , मोदी सरकार उसी के 1555 करोड़ दे रही है। और भारत में कलपुर्जो को जोड़ने का काम एचएएल को ना देकर अनिल अम्बानी की कम्पनी रिलायंस डिफेन्स को दिया गया है , हालाँकि अनिल अम्बानी ने राहुल गाँधी को लिखे पत्र में यह स्पष्ट किया है की उनका इस डील से कोई वास्ता नहीं है। और नाहीं सरकार की तरफ से उनके पास इस तरह का कोई प्रस्ताव आया है। यहाँ तक की अनिल अम्बानी की स्वामित्व वाली कंपनियों ने नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित इससे सम्बंधित एक खबर को संज्ञान में लेते हुए 5000 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया है।
सारा विवाद डील की कीमतों और भारत में इसके रखरखाव और कलपुर्जो को जोड़ने में रिलायंस डिफेन्स और इसकी सहायक कंपनियों की भूमिका को लेकर है। सरकार का कहना है की फ़्रांसिसी कंपनी भारत में "मेक इन इंडिया " कार्यक्रम को बढ़ावा देगी जबकि कांग्रेस में ऐसा नहीं था। जबकि कांग्रेस इस तथ्य को सिरे से ख़ारिज करती है और डील की कीमतों को बढ़ा हुआ बताकर डील में घोटाले का होना बताती है।
मेरे अनुसार एक बात तो तय है की विमान बड़ी ही उन्नत श्रेणी के है जिसका कोई जवाब नहीं है और इस तथ्य को दोनों पार्टियाँ और अन्य रक्षा विशेषज्ञ भी मानते है । इस डील से भारतीय वायुसेना का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही और साथ में देश की सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। दूसरी बात कांग्रेस सरकार ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए राफेल जैसे अनेक सौदों को लटकाये रखा जो की देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत ही आवश्यक थी और जिसे मोदी सरकार ने तेजी से पूरा करने का काम किया है। कांग्रेस के समय डील के मसौदो पर ही चर्चा हुई थी तथा समय के साथ लागत मूल्य बढ़ना लाजमी है। एक और तथ्य जो की सबसे आवश्यक है वह यह है की विक्रेता देश और उसकी कम्पनियाँ अपने उत्पाद को अलग अलग देशो को अलग अलग मूल्यों पर बेचती है तथा मूल्य उजागर होने पर उनकी तकनीकी के स्तर का आंकलन भी किया जा सकता है इसलिए कई समझौतो में इसके मूल्य को गोपनीय रखने की शर्तपर ही कम्पनियाँ अपना उत्पाद देने को तैयार होती है। इस कारण हो सकता है सरकार इस को उजागर करने से बच रही हो। अगर इस डील में किसी तरह का घोटाला हुआ है जैसा की कांग्रेस के आरोप है तो उसके लिए हमें तब तक प्रतीक्षा करनी होगी जब तक दोनों देशो की किसी भी जाँच एजेंसी से इस तरह की कोई खबर नहीं आती। जैसा की अभी तक किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है या भारतीय कैग की रिपोर्ट जो की अपने मानको के अनुसार आडिट करती है। अगर कांग्रेस के आरोप निराधार है तो उसे देश की सुरक्षा से सम्बंधित मसलो पर राजनीति नहीं करनी चाहिए जो की उसी के लिए घातक है और अगर वास्तव में घोटाला हुआ है तो सिद्ध होने पर भाजपा भी उसी की श्रेणी में खड़ी हो जाएगी।
लेखक द्वारा क्वोरा पर राफेल विमान के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर दिए गए जवाब से साभार -

nand ka lala


नन्द का लाला - 

nand ka lala


जग ने जब तुझे पुकारा ,ओ नन्द के नंद लाला
 है रूप धर तूं आया , जग में सबसे निराला 

उतावली हुई सरिता भी पग छूने को 
शेषनाग ने अपना छत्र फैलाया 
गोकुल में मिली यशोदा मैया 
नन्द ने अपना लाल बताया 

बन बैठा वृन्दावन का तूं कन्हैया 

गोपियों संग रास रचाया 
बड़ी अनोखी लीला तेरी 
मुख में सारा ब्रम्हाण्ड दिखालाया 

दानव , दैत्य पर पड़े तूँ भारी
गरीब सुदामा से तेरी यारी 
इंद्र ने जब गुरुर दिखलाया  
कनिष्ठा पे गोवर्धन उठाया 

जननी तेरी देवकी मैया 
कंस का वध कर उसे छुड़ाया 
महाभारत के युद्ध में 
तूने रिश्तो का मोल बताया 

अपनों से अपनों के इस युद्ध में 
जब सारे जग ने नीर बहाया 
विचलित देख अर्जुन को तूने 
भगवद गीता का पाठ पढ़ाया 

प्रेम की भाषा जग ने तुझसे सीखी 
कर्मयोग को तुझसे जाना 

राधा - कृष्ण के अमर प्रेम को 

हर एक प्रेमी ने माना  


है शुरू तेरे ही अंत से ये कलियुग 
हो रहा अंत अब धर्म का भी 
है तेरी ही आस अब तो 
जब तूने कहा था
सम्भवामि युगे युगे 


इन्हे भी पड़े  - 

ए  खुदा तू ही बता


takrar

तकरार 

takrar
तकरार 

अरे रुको
ऐसा न कहो
वो तो बावली थी तेरे प्यार में
समझा करो

मान भी जाओ

पथराई अंखिया ढूंढे तुझे ,सारे जवार में

कुछ तो बोलो

जाने भी दो
ऐसा नहीं करते ,सच्चे प्यार में 
बोल भी दो 
यूँ ना रूठो 

कबसे खड़ी है ,तेरे इन्तजार में 

अच्छा किया 
मान गए 

कुछ नहीं रखा , इस तकरार में 

क्योंकि 
मिलते नहीं अब 
सच्चे  हमसफ़र 
इस झूठे संसार में 


इन्हे भी पढ़े  - तुमसे 


इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...