dhanteras deepawali and family
धनतेरस , दीपावली और परिवार
धनतेरस की सुबह से ही भौजाई पूरे मूड में थी , घर के आँगन में जोर - जोर से उनके चिल्लाने की आवाज आ रही थी -
' बस अब बहुत हो गया इस रोज - रोज की किचकिच से तो अच्छा है की हम अलगे हो जाये , जब से इस घर में आएं है तब से सुख का एक्को दाना भी नहीं खाये है , कहा तो मायके में चार - चार लौड़ी लगी रहती थी और इंहा खुद लौड़ी बनना पड़ रहा है '
' एक तो हमरे मर्द की कमाई से पूरा घर चलता है ऊपर से छोटका से लेकर इस घर के बड़का तक इंहा सब रोआबे में रहते है. ........ अब बस बहुत हो गया अब हम अलग हुए बिना नहीं मानेंगे नहीं तो इसी आँगन में हमारी समाधी बनेगी और इस बरस की दीवाली सबको याद रहेगी ....... और आप भी कान खोल के सुन लीजिये ई सब जो आपसे लगाव दिखाते है। ... ई आपसे नहीं आपकी कमाई से लगाव रखते है ' .
क्या - क्या अरमान लेकर हम इस घर में आये थे। हमारे माँ - बाप भी इहे सोच कर बियाह किये थे की लड़का सरकारी नौकरी में है लड़की हमारी राज करेगी , पर इंहा तो कोई और ही राज कर रहा है
कान खोलकर सुन लीजिये आज बिना फैसला के हम नहीं मानने वाले
आपको तो पति कहने में भी शर्म लगता है जो अपनी पत्नी को सुखी नहीं रख सकता
बेचारे सास और ससुर अपने कमरे में एक दुसरे के चेहरे को देखते हुए बहु की बाते सुन रहे थे किसी तरह की गलती ना होते हुए भी उन्हें अपने आप पर ग्लानि हो रही थी की आखिर कहाँ उनके फर्ज में कमी रह गई की हालात यहाँ तक बिगड़ गए। उन्होंने तो सदैव बहु को बेटी की तरह ही समझा था भरसक कोशिश की थी की कभी उसे अपने मायके की याद ना आये। बूढी और मधुमेह की रोगी सास भी बहु के बीमार रहने पर उसकी तीमारदारी में दिन रात एक कर दिया करती थी ।
मायके वाले तो बस मोबाईल का झुनझुना बजाकर समाचार ले लिया करते थे। फोन पर सहानुभूति के साथ विमर्श तो ऐसे दिया करते थे जैसे उनके फोन के बिना उनकी बिटिया की बिमारी ना छूटती । सढ़ूआने से लेकर मौसिआने तक चाची , बुआ , भाभी और चचेरी बहनो के फोन की बाढ़ आ जाती थी लेकिन साल बीतने पर भी चौखट पर कोई पधारे ऐसा कभी न हुआ , हां इनसे (भाभी ) जरूर अपेक्षा रखी जाती थी।
पति बेचारा अपने संस्कारो और रिश्तो के बीच एक झूले की तरह झूल रहा था। गुलमोहर की तरह खिला रहने वाला चेहरा आज छुईमुई की याद दिला रहा था। सबसे ज्यादा फ़िक्र तो उसे पड़ोसियों की थी जो दिन रात उसकी चौखट पर कान लगाए रहते थे। आज अगर एक आवाज भी घर के बाहर गई तो पुरे मोहल्ले को मिर्च मसाला लगाने का मौका मिल जायेगा। कल ही मिश्राइन आंटी कह रही थी की
' भई पूरा मुहल्ला आप के बेटे और बहु की तारीफ़ करता है , कैसे आते ही उसने पूरे परिवार को संभाल लिया। आजकल ऐसी बहुए मिलती कहाँ है मुझे तो जलन होती है आपके राम जैसे बेटे और सीता जैसी बहु को देखकर '.
वही मिश्राइन आंटी आज इस घर की बहु का नागिन रूप देखकर क्या कहेंगी।
तिवराइन आंटी तो नारद मुनि का स्त्री संस्करण है जैसे नारद मुनि तीनो लोक में अपने पेट की बात उगिल कर आते थे वैसे ही तिवराइन आंटी अगल - बगल के तीनो मुहल्ले में कथा बाच आती है , ऊपर से आज तो धनतेरस है एक ही स्थान पर रायता फ़ैलाने के लिए उन्हें पूरा समूह मिल जायेगा और दिवाली के पटाखे की तो जरुरत ही नहीं पड़ेगी जब इतना बड़ा बम उनके पास होगा तो, मोहल्ले के हर घर में एक - एक बम गिराती जाएँगी और तबाही मचेगी हमारे घर में।
देवर अपने तेवर को ठंडा करके एक कोने में बैठा हुआ था। कहीं भैया भौजी का पूरा फ्रस्टेशन उसपे ना निकाल दे। अगर भैया अलग हो गए तो ? वो तो कहीं ना कहीं नौकरी करके अपना पेट पाल लेगा लेकिन माँ बाउ जी का क्या ? जिन्होंने अपने जिंदगी की पूरी पूंजी इस घर को बनवाने में और भैया को पढ़ाने में इस उम्मीद से लगा दी की वही तो उनके बुढ़ापे का सहारा है। नहीं तो प्राइवेट नौकरी में इतना पैसा कहा की कुछ अपने लिए बचा के रख सके उनके जीवन भर की पूंजी तो हम दोनों भाई ही है।
बहन दो दिन पहले ही ससुराल से आई थी। उसे पता था की भाभी बड़े घर की लड़की है थोड़ा भाव - ताव है लेकिन भैया पर उसे पूरा भरोसा था। लेकिन अगर भैया ने भाभी की बात मान ली तो ? आखिर वो भी तो उनकी धर्मपत्नी ही है । आखिर कब तक भैया हम सबके लिए अपना निजी सुख चैन त्यागते फिरेंगे ? अगर भैया अलग हो गए तो राखी के दिन वो किस भाई के घर पहले जाएगी ?
ससुर बेचारे धर्म संकट में फंसे हुए थे एक तरफ पुत्र मोह था तो दूसरी तरफ उसी पुत्र के गृहस्थी की चिंता। एक तरफ उनकी जिंदगी भर की कमाई हुए इज्जत थी तो दूसरे तरफ उनके बुढ़ापे की लाठी।
त्यौहार को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला हुआ की त्यौहार के बाद भैया बगल के जिले में जहाँ उनका ससुराल भी है तबादला कराकर भाभी के साथ प्रस्थान करेंगे जिससे घर की इज्जत भी सलामत रहेगी और मुहल्ले से लेकर रिश्तेदारों के मुख भी दीवाली की मिठाई खाने के अलावा किसी अन्य कार्य हेतु नहीं खुलेंगे।
फैसले के बाद कुछ छणो तक पुरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ था , सिवाय भाभी के कमरे के।
भाभी के कमरे से सुरीले स्वर में गुनगुनाने की आवाज आ रही थी।
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा........ जैसे मैं करती हूँ ........
इन्हे भी पढ़े - कहानी
lndian boys
लौंडे
भोजपुरिया क्षेत्र की समस्या बहुत ही निराली है या कह सकते है की अधिकांश भारतीय क्षेत्र की । लौंडे ज्यादा हो गए है और सड़के हो गई है कम , बेचारे अपनी रफ़्तार को कैसे नचा - नचा के कंट्रोल करते है, यह कला तो पूछनी ही पड़ेगी।
ये माचो कट मगरमच्छी बाल ...... साथ मे तिकोनी , कोन वाली आइसक्रीम की तरह दाढ़ी ...... मोबाईल के एप तो रोज इंस्टाल और अनइंस्टॉल होते रहते है । पार्टी , भाई गिरी , सेल्फी और सेल्फी विवरण तो वाकई दिल दहलाने और पढ़ने लायक होता है। इसके कुछ उदहारण इस प्रकार है - छोटे भाई के साथ पैजामा ठीक करते हुए बड़े भाई का सानिध्य प्राप्त करने का अवसर मिला , आज बड़े भाई के घर पर उनकी माता की पुण्यतिथि में , पूज्यनीय और परम आदरणीय संभ्रांत बड़े भ्राता जी के साथ एक सेल्फी , आज गांव में चूहामार दवा का वितरण करते हुए , एक कप चाय की प्याली छोटे भाइयों के साथ। इतना आदर तो अपने सगे भाइयो के लिए नहीं रहता है जितना इन सेल्फी वाले भाइयो के लिए होता है।
कुछ सवाल जो इनके क्रोध को बढ़ाते है।
बेटा क्या कर रहे हो ?
सेमेस्टर या परीक्षा में कितने नम्बर आये थे ?
अभी से स्मार्टफोन की क्या जरुरत है ?
पढाई क्यों नहीं करते ?
नौकरी क्यों नहीं करते ?
इससे ज्यादा सवालो को बर्दाश्त करने की क्षमता इनमे नहीं होती , आगे सवाल पूछे जाने पर अपनी सलामती के जिम्मेदार आप स्वयं है।
चौराहा संस्कृति आजकल इनकी पाठशाला का एक प्रमुख हिस्सा है। पकौड़ो के ठेले , चाय की दूकान , पान की गुमटी पर इनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ का नमूना आसानी से मिल जाता है।
विभिन्न पार्टियों का झंडा पता नहीं कितने दिन और कितने दिनों का रोजगार इन्हे सुलभ कराता रहेगा भगवान् ही मालिक है । कम समय में प्रसिद्धि पाने की चाह में खुद ही बड़ी - बड़ी बाते छोड़ते हुए बड़ा बनना , लो क्लास वाले लड़को का चश्मा और फैशनेबल कपड़ा पहनकर अमीर दिखना, चेहरे से मुस्कराहट का गायब होना और अकड़ वाकई देखने लायक होती है। चाल तो इनकी ऐसी की आप डर के कहीं दुबक जायेंगे, बाद में भले ही इनके बारे में जानने के बाद सीना चौड़ा करते हुए सामने आ जाये। वैसे ये भी मानते है की फर्स्ट इम्प्रेसन इज लास्ट इम्प्रेसन। लेकिन गलती से इनको कहीं छेड़ मत दीजियेगा क्योंकि इनको झुण्ड में बदलते समय नहीं लगता।
वैसे गजब का हौंसला और धैर्य है इनके अभिभावकों का एक बार " कोटिश धन्यवाद " तो उनको बनता ही है की इतने जिम्मेदार और होनहार नौजवानो को इतने बेहतरीन ढंग से भारतीय संस्कृति और सामाजिकता का पाठ पढ़ाया है। अगर उन्होंने नहीं पढ़ाया तो कहीं ना कहीं पढ़ने तो भेजा ही होगा।
ram mamndir a political issue
हम राम मंदिर बनवाएंगे -
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ अभी कुछ दिनों तक रामलला और उनके पैतृक जन्मस्थान की चर्चा जारी रहने वाली है। भाजपा पर मंदिर बनवाने का दबाव सरकार बनने के साथ ही शुरू हो चुका था परन्तु उसने गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले में डालते हुए कोर्ट के निर्णय के सम्मान की बात कही थी। राजनीति में मुद्दों को समय से पकड़ना और समय से छोड़ने के अलावा मुद्दों को दबाना भी आना चाहिए और साथ में विपक्ष को समय से मुद्दों को छेड़ना भी।
एस सी /एस टी फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मोदी सरकार द्वारा जहाँ संशोधन कर दिया जाता है वही जनता और भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे के लिए भी अध्यादेश की मांग कर रहे है। मुझे तो लगता है जनता को एक नारा और देना चाहिए -
जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं
मुद्दे बनाने के लिए आरएसएस द्वारा जिस बाबरी मंदिर का विन्ध्वन्श 1992 में किया गया तथा जिसके परिणामस्वरूप होने वाले दंगो में 2000 लोगो की मौत हुई उस मुद्दे पर कही ना कहीं भाजपा पीछे हटते हुए दिख रही है। 1992 के नायक आडवाणी ने सिर्फ एक गलती की , की पकिस्तान जाकर जिन्ना के जिन्न को जगाकर चले आये और उस जिन्न ने इनके पुरे राजनीतिक कैरियर को स्वाहा कर दिया। आरएसएस में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले आडवाणी जहाँ कट्टर हिंदूवादी नेता की संज्ञा से सुशोभित होते थे वही इस घटना के बाद मजबूत नेता - मजबूत सरकार के नारे लायक भी नहीं रहे। जनता भी कहावतों में भाजपा का मजा लेने लगी " राम लला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएँगे " . हालाँकि इसी मुद्दे की वजह से भाजपा 1998 में सत्तासीन हुई और खुद महल में पहुँचने के बाद भी उसके बाद भी भाजपा ने रामलला को त्रिपाल में ही रखा। अभी तक का दौर वह दौर था जब भगवान राम के नाम पर आम जनमानस की भावनावो को वोटबैंक में बदला जा सकता था।
एक बार फिर पुराने तरीके को नई चाशनी में लपेटकर गुजरात दंगे हुए राजनीति हेतु आम आदमी की तिलांजलि दी गई और उसी आम जनमानस के अंदर से उसके सरस हिंदुत्व को हिंसक रूप में जगाया गया।एक नए नायक का उदय देश के राष्ट्रीय पटल पर हुआ नाम था नरेंद्र दामोदर दास मोदी।
मोदी ने आडवाणी की गलतियों से सबक लेते हुए और कांग्रेस पार्टी का मुस्लिमो के प्रति झुकाव का फायदा उठाते हुए अनेक हिंदूवादी भाषण दिए जिनमे कुत्ते से लेकर कुछ भाषण अत्यंत विवादित भी हुए। हिन्दुओ को मोदी में एक ऐसे नेता की छवि दिखाई दी जो स्पष्ट रूप से उनका हिमायती था इस कारण अपेक्षा की गई की सरकार बनने के बाद जल्द ही राम मंदिर मुद्दे को सुलझा लिया जायेगा।
लेकिन कहते है की दूर के ढोल सुहावने होते है। मोदी सरकार बनने के बाद मंदिर मुद्दे को कोर्ट के पाले में डाल दिया गया और अन्य मुद्दों की तरह इसको उचित समय पर इस्तेमाल करने के लिए छोड़ दिया गया ।
अब आम जनता जब सरकार से उसके चार सालो के कार्यो का लेखा जोखा मांग रही तब इस मुद्दें को एक बार फिर हवा देने की कोशिश की जा रही है यही वजह है की गिरिराज सिंह जैसे नेताओं के बयान आना शुरू हो चुके है।
अभी बयान में आगे रहने वाले नेताओ द्वारा जनता को उकसाना जारी रहेगा । कुछ फिल्मे आएँगी इस मुद्दे पर , कुछ पेड उलेमाओ के भी बयान आएंगे , कुछ प्रवक्ता न्यूज़ चैनलों पर मंदिर बनाते दिखेंगे , परन्तु उनके द्वारा सरकार से नहीं पूछा जायेगा की मंदिर कब बनेगा ? और सरकार कभी कोर्ट तो कभी सत्ता की दुहाई देती रहेगी और रामलला को उनके बनाये संसार में सिर्फ तारीख पे तारीख ही मिलती रहेगी पर अपना घर नहीं।
mission2019
मिशन 2019 -
भारतीय राजनीति के सबसे बड़े राजनीतिक युद्ध का अघोषित सिंघनाद तीनो राज्यों(मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,राजस्थान ) के चुनावों की घोषणा के साथ प्रारम्भ हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही देश की अन्य तमाम छोटी बड़ी पार्टियाों ने इस युद्ध के लिए प्यादो से लेकर मैदान और सारथी की तलाश में जाल बिछाना शुरू कर दिया है।
भाजपा मगध की सियासत में अपने मजबूत साझेदार नीतीश कुमार के साथ बड़ी ही विनम्रता से 50 - 50 के सिद्धांत पर झुकती दिख रही है जिसको भांपते हुए रामविलास पासवान से लेकर कुशवाहा खेमे की बेचैनी साफ़ समझी जा सकती है, क्योंकि पिछली बार सीटों के बंटवारे में इन्हे अच्छी स्थिति प्राप्त थी और मोदी चेहरे के साथ वे भी संसद में पहुँचने में सफल हुए थे। तब भाजपा ने भी नहीं सोचा था की उसे इतना प्रचंड बहुमत प्राप्त होगा इस कारण कमजोर और छोटी पार्टियों से भी समझौता करने में उसे हिचक नहीं हुई । इस बार चेहरे की चमक फीकी पड़ने के साथ ही भाजपा को मजबूत साझेदारों की आवश्यकता महसूस हुई जिसका राजनीतिक लाभ उसके मजबूत सहयोगियों को मिलना स्वाभाविक है।
कांग्रेस की रणनीति अभी तक मोदी सरकार पर आरोप प्रत्यारोप तक ही सीमित है 2019 को लेकर उसकी नीति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उम्मीद के मुताबिक अपने पुराने सहयोगियों को साथ लेकर चलने का प्रयास जारी रहेगा।
लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले राजस्थान , मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों के परिणाम को 2019 का सेमीफाइनल माना जा सकता है । इन तीनो राज्यों में भाजपा की सरकार है और राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तित होते रहती है। शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा भी ऐसे समय में दांव पर लगी है जब व्यापम की आंच अभी तक ठंडी नहीं हुई है और दूसरी तरफ सत्ता विरोधी रुझान।
तीसरा मोर्चा अभी तक ख्याली पुलाव की तरह धरातल पर नहीं आ सका।
हालाँकि अगर इसमें नीतीश कुमार होते तो मामला कुछ दिलचस्प होता अभी भी यदि संगठित होकर बागडोर ममता बनर्जी के हाथो में जाती है तो नए सम्भावनाओ के द्वार खुल सकते है। क्योंकि बंगाल में लगातार सेंधमारी के बावजूद बीजेपी को निराशा ही हाथ लगी है , हालांकि थोड़े से बढे हुए वोट प्रतिशत और दो - तीन सीटों की विजय पर वह खुद को सांत्वना दे सकती है लेकिन बंगाल और तमिलनाडु ही ऐसे दो राज्य थे जहाँ 2014 में मोदी लहर बेअसर साबित हुई थी ,इसलिए इन दोनों ही राज्यों में भाजपा द्वारा कुछ नई तरह की राजनीति देखने को मिल सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव जयललिता के बिना उनकी पार्टी के लिए भी अग्नि परीक्षा के समान होंगे ।
मुलायम के अखिलेश और उनकी बुआ के वोट बैंक का ध्रुवीकरण 2014 के चुनावों में बीजेपी अपने पक्ष में करने में कामयाब रही थी , परन्तु पाँच साल बाद इस तरह के मुद्दे दुबारा मतदाताओं की भावनाये राजनीतिक रूप से वोट में तब्दील नहीं कर सकते। एससी / एसटी एक्ट में बाजी जरूर बीजेपी ने मारी है परन्तु अपने परंपरागत ब्राम्हण वोट बैंको की नाराजगी उसे भारी पड़ सकती है। वहीँ सवाल यह भी रहेगा की बसपा के मूल एससी / एसटी वोटर बीजेपी में अपना कितना रुझान दिखाते है।
कुल मिलाकर कांग्रेस और भाजपा के बीच में होने वाला 2019 का मुकाबला 2014 की अपेक्षा काफी अलग है जहाँ ना अब किसी की लहर है और नाहीं भ्रष्टाचार का कोई स्पष्ट मुद्दा। प्रमुख मुद्दा जो रहने वाला है वो है मौजूदा सरकार का कामकाज और 2014 में उसके द्वारा किये गए वादे तथा वर्तमान परिदृश्य में दोनों पार्टियों के प्रधानमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता।
देखे - मोदी बनाम विपक्ष
kuchh apni
कुछ अपनी
जब जमाना ही ख़राब है
होंगे कद्रदान मेरे चेहरे के लाखो
दिल को समझने वाला मिले
कहाँ ऐसे जनाब है
आप चाहते है की ज़माने से छुप जाएँ
हुनर बोलता है हुजूर
यही इस सवाल का जवाब है
कोशिश बहुतों ने की
की हम मशहूर ना हो पाए
इतना आसान नहीं है
की लोग उन्हें जगाने वाले को भूल जाये
अभी तो सफर की शुरुआत हुई है
कारवां बनाना बाकी है
दौलत की चाह नहीं मुझको
आशियाँ दिलो में बनाना बाकी है
कब तक रोकेंगे वक़्त के थपेड़े हमें
अभी तो अपना वक़्त आना बाकी है
इन्हे भी पढ़े -
जिंदगी और हम
kuchh to log kahenge
कुछ तो लोग कहेंगे
कुछ लिखूंगा तो कुछ को कुछ होगा
ना लिखूं तो मुझको कुछ होगाकुछ तो बात है की कुछ को कुछ लिखना अच्छा नहीं लगता
कुछ सच सुनाना कुछ अपनी तस्वीर सी लगती है
कुछ का नजरे ना मिलाना कुछ सच की जंजीर सी लगती है
कभी कुछ कम लिखूं तो कुछ अधूरा सा लगता है
पूरा जो करता हूँ तो कुछको अखरता है
रिश्ते जो कुछ टूट से रहे है
अपने जो कुछ छूट से रहे है
कुछ है जो समझ से परे है
पर्दे में कुछ छेद सा दिखता है
कुछ के अंदर कुछ भेद सा दिखता है
कुछ करने का अंदाज निराला था
कुछ ना करने वालो के दिलो में कुछ काला था
कुछ हमदर्दी जो दिखा दी
हाथ मदद को कुछ जो बढ़ा दी
कुछ दर्द चेहरे पर लोगो के छलकेगें
कुछ तो लोग कहेंगे
इन्हे भी पढ़े - लिखता हूँ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें
-
इश्क की दहलीज भाषा नैनो की जिनको आती है बिन चीनी की , चाय भी उन्हें भाती है मिलते हैं ऐसे हर गलियों में जैसे भंवरे हैं हर कलियों में कुछ...
-
मन , हम और बदलता मौसम नौकरी का झमेला और शहरो में परिवार चलाने की कशमकश में मन हमेशा इसी उधेड़बुन में लगा रहता है की, क्या...
-
राफेल विमान सौदा - राफेल विमान आइये पहले तो राफेल डील की शुरुआत पे एक संछिप्त नजर डालते है (क्योंकि जवाब विषय को देखते हुए थोड़ा...
-
अध्यात्म की शुरुआत अध्यात्म हमारे भीतर की वह चेतना है जो की निष्काम है उसी चेतना को जगाने का प्रयास ही अध्यात्म कहलाता। मनुष्य जन...
-
#वैलेंटाइन दिवस के पटाखे ( crackers of valentine day) एक महीने से जिसका इन्तजार किये रहे और एक हफ्ते से जिसका रोज छोटी दीपावली की तर...
-
कोरोना और लाकडाउन लॉक होके डाउन होना जिनको पसंद नहीं है उनके लिए लॉकअप की सुविधा आसानी से उपलब्ध है। आसपड़ोस क्या होता है और न...
-
पाकिस्तानी हैंडपंप हीरा ठाकुर आज बहुत परेशान थे। उनकी परेशानी का कारण वीरू का वह लड़का था जो पाकिस्तान से हैण्डपम्प उखाड़ लाया था। ह...
-
उफ्फ ये बेरोजगारी - uff ye berojgari कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...
-
राहुल गाँधी और चाणक्य नीति चाणक्य ने कहा था की किसी विदेशी महिला की कोख से उत्पन्न संतान उस देश का हित कभी नहीं सोच सकती । ...
-
कवि कवि हूँ , मैं देश दुनिया की छवि हूँ मैं हर युग को गाता हूँ मै , हर युग में जाता हूँ मैं मुहब्बत का पैगाम देता,रवि हूँ मै...
SPECIAL POST
uff ye berojgaari
उफ्फ ये बेरोजगारी - uff ye berojgari कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...








