navjot singh siddhu - imran khan



नवजोत सिंह सिद्धू - इमरान खान 

navjot singh siddhu - imran khan

पाकिस्तान में इस माह होने वाले चुनावों में इमरान खान की पार्टी तहरीक - ए - इन्साफ (p t i ) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और इमरान खान उस पार्टी के सबसे बड़े नेता। इमरान खान क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद से ही राजनीति में सक्रिय  थे। और उन्होंने तहरीक - ए - इन्साफ नामक पार्टी का गठन किया। जैसा की सबको पता है खान अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी विवादित रहे , उनकी पूर्व  पत्नियों ने उनपर कई आरोप  लगाए परन्तु इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा। 


क्रिकेट में भी खान ने पाकिस्तान को इकलौता विश्वकप 1992 में अपनी कप्तानी में दिलाया था। क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां उनके नाम पर आज भी दर्ज है। सिद्धू से लेकर गावस्कर तक उनके मित्र हुआ करते थे यही वजह है की अपने शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सिद्धू , कपिलदेव और गावस्कर को आमंत्रित किया था। 

गावस्कर और कपिलदेव तो नहीं जा पाए किन्तु सिद्धू अपने मित्र के शपथ ग्रहण समारोह में खुद को जाने से नहीं रोक पाए। गावस्कर और कपिलदेव ने अलग - अलग कारणों का हवाला देते हुए जाने से इंकार कर दिया। 
इसको लेकर भारत में काफी हो हल्ला  मचा की क्या सिद्धू का जाना सही था।  सिद्धू ने भी वापस आकर कहा की उनका जो आजतक यहाँ  नहीं मिला वह पाकिस्तान में दो दिन में ही मिल गया। सिद्धू ने भी इमरान खान की तरह राजनीतिक महारत हासिल कर ली है इसी वजह से चर्चा होना लाजिमी है। 

भारत और पकिस्तान के सम्बन्ध जग जाहिर है।  इधर कश्मीर को लेकर कुछ अर्से से दोनों देशो में तनाव देखा जा सकता है , इमरान खान ने भी आते ही यह साफ़ कर दिया की वह कश्मीर मुद्दे पर कोई नरमी नहीं बरतने वाले। मोदी सरकार की भांति ही उन्होंने पाकिस्तान के लोगो से वादों की झड़ी लगा दी  , उन्होंने सादगी दिखाते हुए प्रधानमंत्री आवास में रहने से मना कर दिया जहाँ सैकड़ो कर्मचारी और गाड़ियाँ है ,वो तो अपने घर में ही रहना चाहते थे किन्तु सुरक्षा कारणों से सैन्य आवास को ही अपना घर बना लिया।  


पाकिस्तान के अन्य हुकुमरानों से भले ही इमरान खान अलग हो या खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हो परन्तु कश्मीर मसले पर वे पूर्वर्ती  सरकारों के बनाये राह पर ही चलते हुए दिख रहे है। यही वजह है की सिद्धू  के पकिस्तान मेहमाननवाजी के अलग - अलग अर्थ लगाए जा रहे है।  कइयों का मानना है की इमरान खान ने भारतीय प्रधानमंत्री को न्यौता नहीं दिया था जबकि सिद्धू पूर्व में भाजपा में उपेक्षित  होने  की अपनी भड़ास निकालने और भारतीय प्रधानमंत्री को नीचा  दिखाने पाकिस्तान पहुँच गए। वैसे सिद्धू ने इसे सियासी रंग ना देते हुए  दोस्ताना बताया और शांति का पैगाम देने वाला बताया है । किन्तु विवाद यही तक होता तो गनीमत थी  उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले भी लगा लिया  इसके पीछे सिद्धू की भावना जो भी रही हो  किन्तु जब आप सियासत में होते है तो सब कुछ सियासी ही हो जाता है। 

navjot singh siddhu - imran khan


सोशल मीडिया पर सिद्धू पाकिस्तान जाने को लेकर काफी ट्रोल हो चुके है कइयों ने तो उन्हें भारत विरोधी भी बता डाला है , अनेक राजनीतिक दलों ने सिद्धू पर निशाना साधा है शिवसेना ने तो इसे राष्ट्रविरोधी तक करार दे दिया है। खैर विवाद तो चलता ही रहेगा किन्तु दोस्ती और देश में सिद्धू के लिए क्या जरुरी था यह तो वही जाने। 



mulk


मुल्क 


वे कहते है की मुल्क उनका है ये कहते है की मुल्क इनका है 
 चले जाएँ सरहदों पर कहने वाले ये मुल्क जिनका है 

मेरे मुल्क से मेरी वफादारी के सबूत मांगते है वो 

जिनके महलो में लगने वाले पत्थर भी विलायती है 

mulk


कुछ शोर सा उठता है इस अहदे -  वतन में 
सत्ता के लिए सब कुछ जायज है इस चमन में 
कुछ काटेंगे कुछ चाटेंगे ,
कुर्सी के पीछे सारे भागेंगे 
मुल्क के लिए कौन करता है कुछ 
यहाँ दंगे भी होते है सत्ता के लिए और  मत पूछ 

मुल्क के लिए हँसते हुए जान दे देते है वो 
जिनके लिए मुल्क और माँ एक होती है 
चंद अल्फाज ही निकलते है इन हुक्मरानो के मुखड़े से 

जिसमे शहीद को भारत माँ का वीर सपूत बतलाते   है 

और अगले ही दिन उस उस बेचारी माँ को भी नहीं पहचान पाते है 
वो कहते है की वो मुल्क के रखवाले है 
मैं कहता हूँ वे देश को लूटने वाले है 


कोई देशभक्ति का ओढ़े चोला 
उसके अंदर बम का गोला 
कोई विदेशी सरकार चलावे 
क्या वो देश का हो पावे 
कोई बांटे हिन्दू -  मुस्लिम 
कोई बाँटे माटी - जाति 
मैं तो खड़ा मौन मेरे मौला  
जबसे सियासत ने ओढ़ा धर्म का चोला 


गुलाम हुआ अपनों से ही मुल्क मेरा 
अब तो होगी क्रांति 
मेरा रंग दे बसंती चोला। 



इन्हे भी पढ़े - इंकलाब जरुरी है 


sawan


सावन

                                                                      
sawan

भीगे - भीगे से दिन है
भीगी सी राते
बाहर आने को है कुछ जज्बाते
बरखा है  उमंग है
जब तू मेरे संग है

वो पहले सावन का झूला

अबकी बार भी ना मन भूला
तुझे याद है वो चुपके से लहलहाते हुए
धान के खेतो को देखना
उन नन्हे पौधो की हरियाली में जिंदगी को ढूंढना 
वो मेले में  हरी चूड़ियों को खरीदने की ललक
और उस लम्बी टोपी वाले  जादूगर की एक झलक 
शिवालय में शिव भक्तो की लम्बी कतार 
उस पर से नागपंचमी का त्यौहार 
हर सावन ऐसेा ही हो मन भावन 
हर झूले पर हो तेरा साथ 
मुश्किलें चाहे कितनी भी आये 

तुम रहना हमेशा साथ 




इन्हे भी पढ़े  -  तुमसे 






tufan


तूफ़ान 

tufan














खुद को रोक पाते हो तो रोक लो
जो तूफ़ान सा उठ रहा है सीने में तुम्हारे
वो दुनियां की ही तो देन है
हो सके तो बदल लो खुद को ज़माने के लिए
माना की खून गर्म है तुम्हारा
पर थोड़ा सा निकालो दिखाने के लिए

युग आये और युग चले गए
कुछ इतिहास बनाके गए कुछ खास बना के गए
जाना तो सबको है एक दिन
परंतु कुछ आस बनाके गए कुछ उदास बनाके गए

 तुमको लगता है की व्यवस्था ही ख़राब है
अरे ये जवानी की अवस्था ही ख़राब है
इसीलिए तो वो तुमको बहकाते है 
अगर ना बहके तो बहका हुआ बताते है

युवा शक्ति से ही राष्ट्र गतिमान होता है
पर गति की राह में कभी - कभी अभिमान होता है
तभी तो हर जगह
 तजुर्बा प्रधान होता है

चलो माना  की तुम और हम आजाद है
तुम व्यवस्था के मारे हो
हम अवस्था के मारे है

फिर ये जाति ,धर्म ,क्षेत्र के कैसे नारे है
हमको और तुमको मझधार में फंसा के
 हँसते वे किनारे है

लगता है एक तूफ़ान मेरे सीने में भी है
उठते हुए कहता है
क्या मजा....  ऐसे जीने में भी है  ?






लेखक की प्रतिलिपि पर प्रकाशित एक रचना 

https://hindi.pratilipi.com/read?id=6755373518941614


इन्हे भी पढ़े  इंकलाब जरुरी है 

noukari ki padhai aur padhai ki kamai me khote ham



नौकरी की पढाई और पढाई की कमाई में खोते हम 




बचपन से पढाई का केवल एक ही उद्देश्य रहा है नौकरी , शायद हर माँ - बाप  अपने अपने बच्चो को तालीम इसीलिए दिलाते ही है की बड़े होने पर वो ऊँचे ओहदे पर पहुँच सके अगर नहीं पहुँचता है तो उसके जीवन भर की मेहनत व्यर्थ हो जाती है अगर शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ नौकरी पाना ही है तो जिसको नौकरी न करनी हो तो वह फिर डिग्री लेकर क्या करेगा। और जो केवल डिग्री के भरोसे नौकरी पाते है उनका क्या ?


और यदि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञानी बनना है तो ऐसे लोगो को क्या कहेंगे जो आलिशान घरो में रहते हुए अपने माता - पिता  को किसी वृद्धाश्रम  में रखे हुए है।  जिनके लिए धन ही सब कुछ है और जिनकी  सभ्यता की पहचान डिस्को से होते हुए क्लब की पार्टियों में वेटरो को टिप देने तक ही सीमित है। जहाँ रिश्ते व्यक्ति की हैसियत और पहुँच देखकर बनाई जाती है , जहाँ ईमानदार और गरीब व्यक्तियों को देखकर मुंह बन जाता है।


 शिक्षा की शुरुआत परिवार से ही होता है जहाँ शुरू से ही सिखाया जाता है की जन्म लिया है तो बस मशीन बनने के लिए, जहाँ दिल और दिमाग से सोचना मना है बस किताबो को रटिये  और परीक्षा देते जाईये  और अगर कक्षा में उच्च स्थान नहीं प्राप्त किया तो  आप वहीं पढाई में कमजोर सिद्ध हो जाते है। और अगर जिंदगी ने कोई कड़ा इम्तेहान ले लिया तो तनाव का शिकार हो जाइये क्योंकि आपकी तालीम में इसका कोई अध्याय नहीं है । 


उसके बाद बच्चो  को कमजोर मानकर भारी भरकम टयुशन लगा दिया जाता है। इन्ही सब के बीच उनका वो बचपन हम छीन लेते है जो प्रकृति ने उन्हें दिया है  . जब हम घर  में मानवीयता और अपनेपन का अध्याय इस अंधाधुंध भौतिक जिंदगी में फाड़ के फेंक देते है तो हम कैसे उम्मीद कर सकते  है की वापसी में हमें ये सारी चीजे मिल भी सकती है।  . 
noukari ki padhai aur padhai ki kamai me khote ham

बड़े होते ही अभिभावकों की इच्छानुसार नौकरी की तलाश शुरू हो जाती है। लक्ष्य तो पहले ही निर्धारित कर दिया जाता है। नौकरी मिल गई तो  आधुनिक संसाधनों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू हो जाती है  ,पैसा आप कितना भी कमा लीजिये कम ही पड़ता है  . ऊपर से हम ठहरे भारतीय  जो सबसे ज्यादा पैसे के पीछे भागने वाले है। पर इसी कमाई और कमाई की पढाई ने एक बेटे को उसके बाप से दूर कर दिया , माँ की  ममता होमवर्क चेक करने तक रह गई , बहन और भाई बेगानो की तरह आपस में मिलते है ,खास रिश्तेदारों से तो सालो में एक बार मुलाकात होने लगी , वो भी औपचारिकता वाली मुलाकातों तक ही दौर सीमित रहता है । दोस्त तो अब मतलब के लिए बनाये जाने लगे उनमे अब पहले जैसी आत्मीयता कहा रही।  यही कारण है की आजकल के बच्चे थोड़े बड़े होते ही अपने अभिभावकों को जवाब देना शुरू कर देते है। और हम खुद से सवाल पूछने की बजाय की ऐसा क्यों हो रहा है उल्टे उनपे दोषारोपण करते है 
noukari ki padhai aur padhai ki kamai me khote ham
हम कहते है की हमारे पास समय नहीं है तो वाकई हमारे पास समय नहीं है क्योंकि अब  आप 100 साल जीने की उम्मीद नहीं कर सकते आप को जो भी करना है उसकी शुरुआत किये रहिये जिंदगी जीने पर यकीं कीजिये। क्योंकि मुर्दा इंसान ना डॉक्टर होता है ना कोई कलेक्टर। 
आपके जीवन यात्रा की शुरुआत हो चुकी है आपको खुद तय करना है की किन रास्तो से होकर गुजरना है बाकि  आखिरी मंजिल तो सबकी एक ही है  ....... 


इन्हे भी पढ़े - 

बड़ा कष्ट है जिंदगी में





man ki baat 2


मन की बात - 2 

man ki baat 2


साहब आज एक बार हम फिर आप से अपने मन की बात करने वाले है पिछली बार तो उ आधार लिंक करवाने जाना था तो थोड़ा सा कहके निकल लिए इस बार साहब हमको लागत  है की आप पिछली बार से भी कम सोने लगे है तभी तो दिन रात एक करके सबके घर में चूल्हा लगवा दिए पर उ रामवृक्षवा के घर एक बार सिलेंडरवा ख़त्म हो गया तो उ फिर से  गोइंठा  पर बनाने लगा , हम पूछे तो झुट्ठे बोल दिया की सरकार  खाने का बेवत लायक छोड़े ही नहीं हमका   गैसवा  कहा से भरवाएंगे जौने मनई के दूकान पर ठेला चलात रहे उ नोटबंदी और जीएसटीये समझे  खातिर परेशान  रहा ये ही चक्कर में  दुकानदारी चौपट रही। व्यापारी तो खुदे कर्जा में चला गया  , आप उसकी बाती पे एकदम विश्वास मत कीजियेगा सरकार एक नंबर का झूठा है अभी पिछले ही महीने देखे थे चौधरी की दुकान से बड़का  नहाने वाला साबुन खरीदा था , इंहा  तो जमाना गुजर गया साबुन खरीदे। 



सुने है सरकार उ चाइना वाले डोकलाम में फिर से घुस आये है , इसीलिए हम कहते है थोड़ा आप भी अब विदेशवा  जाना  कम कर दीजिये इहा रहेंगे तो डर - भय बना रहेगा। वैसे भी आपको चाइना के माल और बात पर कम ही भरोसा करना चाहिए, ई सब हमेशा आपको भाउक करके फायदा उठा ले जाते है। 


सरकार  आप के काम से हम पूरा खुश है ,सुने थे सुप्रीम कोरट  उ छोट जात वाला कानून में कुछ करे रही। .... उ त अच्छा रहा की आप कानून ना बदले दिहे , इ ठकुरवा और पंडितवा  इतने से ही इतरा गए थे की अब कोई उनको झूठ मुठ में नहीं फंसा सकता। इनके पक्ष में सरकार कोई कानून मत बनाइयेगा नहीं तो इ फिर उतरा जायेंगे। एक तो पहले ही नौकरी में अरक्षणवा से जलते थे अब तो अउरी बउरा गए है बुझते थे की सरकार केवल उन्ही के है। अरे उ 200 में से 200 ला देंगे तब्बो सरकार नौकरी हमही को देंगे चाहे हम 50ए  नंबर काहे  ना लाये। 


एक थो हमारा पर्सनल रेक़ुएस्ट था सरकार आप से.......  अब हम गरीब मनई का जानी की आप उ स्मार्ट सिटी कहा बनाये है , और कहा से टिकट कटवाई आप ही दुगो  टिकटवा  निकलवा दीजिये ना.......  उ कलुआ के अम्मा भी कह रही थी की उसको भी देखना है की सरकार कैसा सुन्दर शहर बसाये है। और हाँ  ड्रइवरवा से कह दीजियेगा की ट्रेनवा टाइम पर लेते आएगा। कल्हिये भिनसारे रामखेलावन के लइका को छोड़े स्टेशन गए थे ट्रेन पकड़ाते - पकड़ाते  अगला दिन का दतुअन स्टेशनवे पे करना पड़ा. 
अच्छा सरकार अब हम चलते है अब तो आप भी आइयेगा ही अपने भाइयो और बहनो से मिलने  चुनाव में । ........ 


लेखक की इससे पहले की  प्रसिद्द रचना  -  मन की बात 

इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...