politics of religion



धर्म की राजनीति 







यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥७॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥८॥


भगवन श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है की जब जब धर्म की हानि होगी तब तब मैं धरती पर दुष्टो का संहार करने के लिए जन्म लेता रहूँगा। 

भारत के वर्तमान राजनीति परिदृश्य में आप धर्म और राजनीति को अलग करके नहीं देख सकते।  पहले धर्म सिर्फ उपासना का माध्यम हुआ करती थी परन्तु समय के साथ भारतीय इतिहास काल के मध्य से धर्म की राजनीति होने लगी , धर्म का प्रसार और धर्म की रक्षा ही प्रमुख मुद्दे रहे। 

अगर आपको किसी धर्म से लोगो की मानसिकता हटानी है तब आप उस धर्म के मूल पर प्रहार कर सकते है।  कांग्रेस ने अपने शासन काल में हिन्दुस्तान के प्रमुख हिन्दू धर्म के मूल पर प्रहार करना शुरू किया।  किस देश का शासक अपने राज्य के धर्म को कमजोर करता है ? यदि वह उस धर्म को नहीं मानता तभी ऐसा संभव है। 



राम सेतु 


कांग्रेस ने रामसेतु  को मानने से इंकार किया , उस राम सेतु को जिसकी प्रमाणिकता अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती है। जिसके साथ ही रामायण के पात्रो पर संदेह नहीं किया जा सकता ,परन्तु कांग्रेस काल में उनपर भी संदेह किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिया न्यायालय पहुंचे। 

हिन्दू धर्म के प्रमुख रंग को ही संदेह की दृष्टि दी गई और उसके लिए एक नए शब्द का अविष्कार कांग्रेस ने कर डाला भगवा आतंकवाद  इसके साथ ही निर्दोष हिन्दुओ को झूठे मुकदमो में फंसाकर जेल में डालने का कार्य शुरू हुआ ताकि इस शब्द की परिभाषा के साथ इसकी प्रयोगात्मक स्थिति को स्पष्ट किया जा सके। 

भगवान् राम के जिस मंदिर पर मुग़ल आक्रमणकारी बाबर ने मस्जिद का निर्माण करवाया था।  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद भी कांग्रेस ने इस सन्दर्भ में कोई कदम नहीं उठाया। 

हिन्दू और हिन्दू धर्म एक मानवतावादी धर्म रहा है इसने कभी किसी का विरोध नहीं किया।  परन्तु एक बहुसंख्य आबादी वाले धर्म को कांग्रेस द्वारा परदे के पीछे से उत्पीड़ित करने के बाद इस आबादी ने नए सिरे से विचार करना प्रारम्भ किया तथा  स्प्रिंग के सामान दबाये जाने के बाद इस बहुसंख्य आबादी ने धर्म की रक्षा हेतु छलांग लगाना शुरू किया और एक हिंदूवादी पार्टी भाजपा को इस देश की कमान सौंपी। 

समय के साथ ही केंद्र में स्थापित बीजेपी सरकार ने हिन्दू हितो को सुरक्षित किया जिससे हिन्दुओ की आस्था पार्टी के साथ बढ़ी। 

जाति की राजनीति से ऊपर उठकर शुरू हुई इस धर्म की राजनीति में कांग्रेस मौके की नजाकत को समझते हुए अपने ऊपर लगे धब्बे को छुड़ाने हेतु चोला बदलने के प्रयास में लग गई और इसके मुखिया कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर बैठे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के चुनावी पोस्टरों में शिव भक्त के रूप में देखे गए। भक्ति के नए नए आयामों द्वारा कांग्रेस को भी हिंदूवादी पार्टी बताने के प्रयास जारी है। आगामी चुनावों में भागवान के इस नए भक्त और उसकी पार्टी की कड़ी परीक्षा होने वाली  है। 

2019 के चुनावों में गर्माते राम मंदिर के मुद्दे के साथ ही एक बार फिर धर्म की राजनीति होने की संभावना है। जहाँ विजय श्री उसी को मिलनेवाली है जो राम और काम दोनों में स्वयं को सिद्ध कर सके। 







dhanteras deepawali and family


धनतेरस , दीपावली और परिवार 

dhanteras deepawali and family



धनतेरस की सुबह से  ही  भौजाई  पूरे मूड में थी , घर के आँगन में जोर - जोर से उनके चिल्लाने  की आवाज आ रही थी  - 

'  बस अब बहुत हो गया इस रोज - रोज की  किचकिच से तो अच्छा है की हम अलगे हो जाये , जब से इस घर में आएं है तब से सुख का एक्को  दाना भी नहीं खाये है , कहा तो मायके में चार - चार लौड़ी लगी रहती थी  और इंहा खुद लौड़ी बनना पड़ रहा है '

 ' एक तो  हमरे मर्द की कमाई से पूरा घर चलता है ऊपर से छोटका से लेकर इस घर के बड़का तक  इंहा सब रोआबे  में रहते है. ........  अब बस बहुत हो गया अब  हम अलग हुए बिना नहीं मानेंगे नहीं तो इसी आँगन में हमारी समाधी बनेगी  और इस बरस की  दीवाली  सबको याद रहेगी  ....... और आप भी कान खोल के सुन लीजिये  ई सब जो आपसे लगाव दिखाते है। ... ई आपसे नहीं आपकी कमाई  से लगाव रखते है ' . 

क्या - क्या अरमान लेकर हम इस घर में आये थे।  हमारे माँ - बाप भी इहे सोच कर बियाह किये थे की लड़का सरकारी नौकरी में है लड़की हमारी राज करेगी , पर इंहा तो कोई और ही राज कर रहा है 

कान खोलकर सुन लीजिये आज बिना फैसला के हम नहीं मानने वाले 

आपको तो पति कहने में भी शर्म लगता है जो अपनी पत्नी को सुखी नहीं रख सकता  

बेचारे सास और ससुर अपने कमरे में एक दुसरे के  चेहरे को देखते हुए  बहु की बाते सुन रहे थे  किसी तरह की गलती ना होते हुए भी उन्हें अपने आप पर ग्लानि हो रही थी की आखिर कहाँ उनके फर्ज में कमी रह गई की हालात यहाँ तक बिगड़ गए।  उन्होंने तो सदैव बहु को बेटी की तरह ही  समझा था  भरसक कोशिश की थी की  कभी उसे अपने मायके की याद ना  आये।  बूढी और मधुमेह की रोगी सास भी बहु के बीमार रहने पर  उसकी तीमारदारी में दिन रात एक कर दिया करती थी । 

 मायके वाले तो बस मोबाईल का झुनझुना बजाकर  समाचार ले लिया करते थे। फोन पर सहानुभूति के साथ  विमर्श तो ऐसे दिया करते थे जैसे उनके फोन के बिना उनकी बिटिया की बिमारी ना छूटती । सढ़ूआने से लेकर  मौसिआने तक  चाची  , बुआ , भाभी और चचेरी बहनो के फोन की बाढ़ आ जाती थी लेकिन साल बीतने पर भी चौखट पर कोई पधारे ऐसा कभी न हुआ , हां इनसे (भाभी ) जरूर अपेक्षा रखी जाती थी। 

पति बेचारा अपने संस्कारो और रिश्तो के बीच एक झूले की तरह झूल रहा था।  गुलमोहर की तरह खिला रहने वाला चेहरा आज छुईमुई की याद दिला रहा था।  सबसे ज्यादा फ़िक्र तो उसे पड़ोसियों की थी जो दिन रात उसकी चौखट पर कान लगाए रहते थे।  आज अगर एक आवाज भी घर के बाहर गई तो पुरे मोहल्ले को मिर्च मसाला लगाने का मौका मिल जायेगा।  कल ही मिश्राइन आंटी कह रही थी की


  ' भई पूरा मुहल्ला आप के बेटे और बहु की तारीफ़ करता है , कैसे आते ही उसने पूरे परिवार को संभाल लिया।  आजकल ऐसी बहुए मिलती कहाँ है मुझे तो जलन होती है आपके राम जैसे बेटे और सीता जैसी बहु को देखकर '. 
वही मिश्राइन आंटी आज इस घर की बहु का नागिन रूप देखकर क्या कहेंगी। 

तिवराइन आंटी तो नारद मुनि का  स्त्री  संस्करण है जैसे नारद मुनि तीनो लोक में अपने पेट की बात उगिल कर आते थे वैसे ही तिवराइन आंटी अगल - बगल के तीनो मुहल्ले में कथा बाच  आती है , ऊपर से आज तो धनतेरस है एक ही स्थान पर रायता फ़ैलाने के लिए उन्हें पूरा समूह मिल जायेगा और दिवाली के  पटाखे की तो जरुरत ही नहीं पड़ेगी जब इतना बड़ा बम उनके पास होगा तो, मोहल्ले के हर घर में एक - एक बम गिराती जाएँगी और तबाही मचेगी हमारे घर में। 

देवर अपने तेवर को ठंडा करके एक कोने में बैठा हुआ था।  कहीं भैया भौजी का पूरा फ्रस्टेशन उसपे ना निकाल दे। अगर भैया अलग हो गए तो ? वो तो कहीं ना कहीं नौकरी करके अपना पेट पाल लेगा लेकिन माँ बाउ जी का क्या  ?  जिन्होंने अपने जिंदगी की पूरी पूंजी इस घर को बनवाने में और भैया को पढ़ाने में इस उम्मीद से  लगा दी  की वही तो उनके बुढ़ापे का सहारा है।  नहीं तो प्राइवेट नौकरी में इतना पैसा कहा की कुछ अपने लिए बचा के रख सके उनके जीवन भर की पूंजी तो हम दोनों भाई ही है। 

बहन दो दिन पहले ही ससुराल से आई थी। उसे पता था की भाभी बड़े घर की लड़की है थोड़ा भाव - ताव है लेकिन भैया पर उसे पूरा भरोसा था।  लेकिन अगर भैया ने भाभी की बात मान ली तो  ? आखिर वो भी तो उनकी धर्मपत्नी ही है ।  आखिर कब तक भैया हम सबके लिए अपना निजी सुख चैन त्यागते फिरेंगे ? अगर भैया अलग हो गए तो राखी के दिन वो किस भाई के घर पहले जाएगी ?

ससुर बेचारे धर्म संकट में फंसे हुए थे एक तरफ पुत्र मोह था तो दूसरी तरफ उसी पुत्र के  गृहस्थी की चिंता।  एक तरफ उनकी जिंदगी भर की कमाई हुए इज्जत थी तो दूसरे तरफ उनके बुढ़ापे की लाठी। 

त्यौहार को देखते हुए सर्वसम्मति से  फैसला  हुआ  की  त्यौहार के बाद  भैया बगल के जिले में जहाँ उनका ससुराल भी है  तबादला कराकर भाभी के साथ प्रस्थान करेंगे  जिससे  घर की इज्जत भी सलामत रहेगी  और मुहल्ले  से लेकर रिश्तेदारों के  मुख भी  दीवाली की मिठाई खाने  के अलावा  किसी अन्य कार्य हेतु नहीं खुलेंगे। 

फैसले के बाद कुछ छणो तक पुरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ था , सिवाय  भाभी के कमरे के। 

भाभी के कमरे से सुरीले स्वर में  गुनगुनाने की आवाज आ रही थी। 

कौन तुझे यूँ प्यार करेगा........  जैसे मैं करती हूँ  ........ 



इन्हे भी पढ़े -  कहानी   
                      वो   




lndian boys


लौंडे 


भोजपुरिया क्षेत्र की समस्या बहुत ही निराली है या कह सकते है की अधिकांश भारतीय क्षेत्र की ।  लौंडे ज्यादा हो गए है और सड़के हो गई है कम , बेचारे अपनी रफ़्तार को कैसे नचा - नचा के  कंट्रोल  करते है, यह कला तो पूछनी ही पड़ेगी।  

ये माचो कट मगरमच्छी बाल  ...... साथ मे  तिकोनी , कोन वाली आइसक्रीम की तरह दाढ़ी  ...... मोबाईल के एप  तो रोज इंस्टाल और अनइंस्टॉल होते रहते है ।  पार्टी  , भाई गिरी  , सेल्फी  और  सेल्फी विवरण तो वाकई दिल दहलाने और  पढ़ने लायक होता है।  इसके  कुछ उदहारण इस प्रकार है -  छोटे भाई के साथ पैजामा ठीक करते हुए बड़े भाई का सानिध्य प्राप्त करने का अवसर मिला ,  आज बड़े भाई के घर पर उनकी माता की पुण्यतिथि में , पूज्यनीय और परम आदरणीय संभ्रांत बड़े भ्राता जी के साथ एक सेल्फी , आज गांव में चूहामार दवा का वितरण करते हुए , एक कप चाय की प्याली छोटे भाइयों के साथ।  इतना आदर तो अपने सगे भाइयो के लिए नहीं रहता है जितना  इन सेल्फी वाले भाइयो के लिए होता है। 


कुछ सवाल जो इनके क्रोध को बढ़ाते है।  

बेटा क्या कर रहे हो  ? 
सेमेस्टर या परीक्षा में कितने नम्बर आये थे  ?

lndianboysकल किन लफंगो के साथ घूम रहे थे  ?

अभी से स्मार्टफोन की क्या जरुरत है ?          
पढाई क्यों नहीं करते  ?
नौकरी क्यों नहीं करते ?

इससे ज्यादा सवालो को  बर्दाश्त करने की क्षमता इनमे नहीं होती , आगे सवाल पूछे जाने पर अपनी सलामती के जिम्मेदार आप स्वयं है। 

चौराहा संस्कृति  आजकल इनकी  पाठशाला का एक प्रमुख हिस्सा  है। पकौड़ो के ठेले , चाय की दूकान , पान की गुमटी पर इनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ का नमूना आसानी से मिल जाता है। 

विभिन्न पार्टियों का झंडा पता नहीं कितने दिन और कितने दिनों का रोजगार  इन्हे सुलभ कराता रहेगा भगवान् ही मालिक है । कम समय में प्रसिद्धि पाने की चाह  में खुद ही बड़ी - बड़ी बाते छोड़ते हुए  बड़ा बनना , लो क्लास वाले लड़को का चश्मा और फैशनेबल कपड़ा पहनकर अमीर दिखना,  चेहरे से मुस्कराहट का गायब होना और अकड़ वाकई देखने लायक होती है। चाल  तो इनकी ऐसी की आप डर के कहीं दुबक जायेंगे, बाद में भले ही इनके बारे में जानने के बाद सीना चौड़ा करते हुए सामने आ जाये।  वैसे ये भी मानते है की फर्स्ट इम्प्रेसन इज लास्ट इम्प्रेसन।  लेकिन गलती से इनको कहीं छेड़ मत दीजियेगा  क्योंकि इनको झुण्ड में बदलते समय नहीं लगता। 

वैसे गजब का हौंसला  और धैर्य है इनके अभिभावकों का  एक बार  " कोटिश धन्यवाद " तो उनको बनता ही है की इतने जिम्मेदार और होनहार नौजवानो को इतने बेहतरीन ढंग से भारतीय संस्कृति और सामाजिकता का पाठ पढ़ाया है। अगर उन्होंने नहीं पढ़ाया तो कहीं ना कहीं पढ़ने तो भेजा ही होगा। 


इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...