tera jana



main aur wo

तेरा जाना (कविता )-tera jana (poetry)


शाम होने लगी ज़िन्दगी की अब 
रात का दर हमें अब सताने लगा 

तन्हा  हम भी थे , तन्हा तुम भी थी - मगर
सैलाब आंसुओ का, अब रोका जाने लगा 

 तुम  कहती रही खुद से ही मगर  - 2 
गम अपना कभी हमें बताया नहीं 

सांस धीमी पड़ी नब्ज थमने लगी 
दर्द चेहरे पे तुमने दिखाया नहीं 

वक़्त कम  सा पड़ा हम थम से गए 
कुछ हमारे समझ में भी आया नहीं 

आ गई वो घडी जब तुम चल सी पड़ी 
अकेले हम थे यहाँ, और थी आंसुओ की लड़ी 
खुदा ने भी हम पे तरस खाया नहीं 
हम समझ ना सके हो रहा है ये क्या -2 
और तुमने कभी हमें समझाया नहीं 

चली गई तुम कहा ,रह गए हम यहाँ 
ये जमाना हमें रास आया नहीं 

अब तो अकेले है हम ,और है तेरा गम 
एक लम्हा नहीं जब तू याद आया नहीं 

शाम होने लगी. .. ... ....... ......... ....... 


main aur wo
लेखक 



poem on politics






राजनीति पे कविता poem on politics






जबसे आप मशहूर हुए कई अपने आप से दूर हुए

अब तो आप ही आप है दिल्ली  मे
जिक्र होता है आपका अक्सर लोगो की खिल्ली मे 



काला धन और भ्रष्टाचार अब हो गई इनकी बातें बेकार

सफेद धन है सदाबहार
लेके भागो सात समंदर पार



सेवक अपना छोड़ तिजोरी घूमे देश विदेश

जनता बोले त्राहिमाम चोरो की तो हो गई है ऐश
जनहित के नाम पे जन - जन को देखो रोना आया है
अच्छे दिनो की आस मे तूने बहुत छकाया  है.



पकौड़ा तो छनवा चुका  ,बी ए - एम ए पास को

अब क्या मुंह दिखलाउंगा ,घर पे जाके अपनी सास को



पप्पू पास नही होता राजनीति के इम्तिहान मे

इसके सिवा कोई और नही मिलता इनको सारे जहाँ  मे
खूब लूटा इनकी मम्मी ने अपने देश को
मन करता है भेज दे इनको अब तो परदेश को



विकास मिले तुम लोगो को तो कही से ढूंढ लाना

बची हो इंसानियत तुममे तो उसे
भारत मा का पता बताना



लहूलुहान ना करना इस भारत मां  को

उसके ही बच्चो के खून से
ताज रखो तुम्ही
हमे रहने दो बस सुकून से ........







raijee
लेखक 
















king modi

मोदी राजा - king modi 


बचपन मे एक खेल होता था जिसमे चार पर्चिया बनाई जाती थी , राजा ,मंत्री ,चोर और सिपाही सबसे ज्यादा नंबर राजा की पर्ची आने वाले को मिलता था . और उसे अपने मंत्री को चोर को पकड़ने का आदेश देना पड़ता था , मंत्री, चोर और सिपाही मे से अनुमान लगा कर बताता था की कौन चोर और कौन सिपाही है , गलत अनुमान पर मंत्री के नंबर काट लिये जाते थे, इस खेल ने मौजूदा भारतीय राजनीतिक हलचल जिसमे चोरो की बढ़ती संख्या के विषय मे सोचने पर मजबूर कर दिया है . चोरो की नवीन सूची मे नाम जुड़ा है नीरव मोदी का जिन्होने बॅंको मे जमा आम आदमी और सरकार के पैसो मे करीब 11000 करोड़ की सेंध लगाई है. और हमारे देश की भ्रष्ट व्यवस्था की वजह से वो ऐसा करने मे कामयाब हुआ है .


king modi
किंग मोदी 

 पंजाब नैशनल बैंक जो की पहला भारतीय बैंक होने के गौरव से सम्मानित है ने अपनी प्रतिष्ठा धूमिल की है . इससे इंकार नही किया जा सकता की बैंक की अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस भ्रष्टाचार मे संलिप्त थे . भ्रष्टाचार से याद आता है की इस देश के प्रधान सेवक ने कहा था की वो विदेशो मे जमा काला धन वापस लायेंगे मुझे लगता है की वो ये बताना भूल गये थे की अपने देश का सफेद धन वो विदेश लेकर भागने देंगे ,जैसे माल्या से लेकर नीरव मोदी तक बहुत ही आसानी से देश का सफेद धन लेकर विदेशो मे भाग रहे है उससे तो लगता है की आने वाले दिनो मे इसका प्रचलन काफी बढ़ने  वाला है . हमारे देश के प्रधान सेवक जिनको खुद विदेश से हद से ज्यादा  लगाव है देश की संपत्ती और धन को सुरक्षित रख पाने मे असमर्थ है . एक मुद्दा जिसने इस सरकार को सत्ता मे आने मे मदद की और जिसे सभी जनलोकपाल कहते है कही गुम सा हो गया है ये बात कही ना कही प्रधान सेवक के कथनी और करनी मे प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है , ये ऐसा अहम मुद्दा है जिसे जोर शोर से उठाये जाने पर बीजेपी विचलित हो सकती है.

राजा कभी नही चाहेगा की एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण हो जो उसके अनुचित कार्यो की निगरानी रखे . ललित मोदी से लेकर नीरव मोदी के जुर्म कर विदेश भागने की संस्कृति कही ना कही मोदी को ही कठघरे मे खड़ा करती है क्योंकि लोकतंत्र भाषणो से नही चलता और जवाबदेही सबको देनी पड़ती है चाहे वो मंत्री हो या राजा.

मुद्दों से कही दूर हमारे देश के राजा मोदी जी के पास अभी केवल इतना समय अवश्य है की वे सत्ता में आने के चार साल बाद भी कांग्रेस को जी भर के कोसते है इन चार सालो का उपयोग उन्होंने पूरी पृथ्वी का  भ्रमण करने में अवश्य किया है।  उनसे पूछना चाहिए की अभी तक कितना निवेश विदेशो से  भारत में आ चूका है। 
अभी भी पकिस्तान अपनी कारगुजारिओ से बाज क्यों नहीं आता। नीरव मोदी जैसे लोगो की संख्या हमारे देश में क्यों बढ़ती जा रही है। 
गंगा कितनी साफ़ हो गई क्या अब गंगा माँ आप को नहीं बुलाती ,सांसदों के गोद  लिए गांवो का क्या हाल है , कुछ नहीं तो दिल्ली के सातो सांसदों के कार्य ही दिखला दीजिये।
स्मार्ट शहरो के नाम पे जनता को इतना गदगद करने के बाद क्या उनकी सड़क तक का निर्माण हुआ है। काला धन पे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आपको कमिटी गठित करनी पड़ी। जिस gst का आपने 12  प्रतिशत  की दर से कांग्रेस द्वारा लागु होने पर  इतना विरोध किया उसको  28  प्रतिशत तक की दर से हिंदुस्तान की जनता पर लागू करते थोड़ी भी दया नहीं आई। जिस fdi का आपने इतना विरोध किया उसी को  इस देश के रक्षा मंत्रालय तक में लागु कर दिया।  
खैर आप सेवक नहीं राजा है राजा मोदी। जो आज भी अपने भाषणों से जनता का मन मोहते है और मन की बात करते है पर ये हिन्दुस्तान की आवाम है जो सर आखो  पे बैठाना जानती है तो अर्श से फर्श पे लाना भी। 


इन्हे भी पढ़े - 

नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी 

kamal haasan and arvind kejriwaal



कमल हासन और अरविन्द केजरीवाल  - 


kamal haasan and arvind kejriwaal
kh and ak  



कमल हसन की अदाकारी का मैं बड़ा फैन रहा हूँ ,उनकी चाची  420 बचपन के दिनों से ही मेरी पसंदीदा फिल्मो में से एक रही है।  उस समय कम  फिल्मे ही होती थी जिनमे बच्चो और बड़ो दोनों को कॉमेडी में मजा आता था।एक इंसान कैसे अपनी शादी को बचाने के लिए औरत का वेश धारण करता था वो भी उम्र दराज औरत का कमल हसन ने उसे बखूबी निभाया था ,फिल्म में छोटा  सा सन्देश जातिगत भेदभाव को लेकर भी था। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ  की कमल हसन ने बतौर बाल कलाकार ६ वर्ष की उम्र में फिल्मो में कदम रखा था फिल्म का नाम था कलत्तुर कन्नमा। कमल हसन को कराटे और भरतनाट्यम का बखूबी ज्ञान है। जो की उन्होंने अपनी प्रारम्भिक अवस्था में ही ले लिया था। 
कमल हासन के नाम पदमश्री से लेकर चार बार राष्ट्रिय और अलग - भाषाओं में 19 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके है। उन्होंने खुद को पुरस्कारों से दूर रखने की घोषणा भी की थी. फिर भी २०१४ में उन्हें पदमविभूषण से सम्मानित किया गया। कमल हासन हे राम जैसी फिल्मो का निर्देशन भी कर चुके है जो गांधी जी की हत्या पर आधारित था और जिसमे शाहरुख़ खान ने काम किया था। कमल हासन अपनी पारिवारिक जिंदगी की वजह से भी काफी विवादित रहे कारण उनके अन्य अभिनेत्रियों से प्रेम - संबंध और  और कई शादिया रही है।  

हाल के दिनों में कमल हासन अपनी नई  पार्टी  को लेकर फिर चर्चा में है और उससे ज्यादा चर्चा आम आदमी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अपनी पार्टी के स्थापना के अवसर पे बतौर मुख्य अतिथि बनाकर।  केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी इधर कुछ दिनों से समाचार पत्रों की सुर्खियों में छाई हुई है वजह है आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा दिल्ली के  मुख्य सचिव की पिटाई. आम आदमी पार्टी के विधायकों पे मारपीट का ये कोई पहला मामला नहीं है ऐसे मामलो की पूरी फेहरिश्त पड़ी हुई है। केजरीवाल भारतीय सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा मजाक का पात्र बनने वाले किरदार बन चुके है ,उनकी खांसी से लेकर हर गतिविधि पर सोशल मीडिया में अनेक चुटकुले और कहानिया मिल जाएंगे. 


ऐसे में कमल हासन ने उन्हें अपनी पार्टी के स्थापना के अवसर पर बुलाकर सोशल मीडिया को एक और मसाला दे दिया है। अरविन्द केजरीवाल ने कमल हासन को क्या सलाह दी होगी  इस पर  अभी से  सोशल मीडिया में अनेक कमेंट उपलब्ध है। 

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के हालियां दिनों में रजनीकांत और कमल हासन दक्षिण भारत के दो ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपनी पार्टी बनाई है। आप को बता दूँ की दक्षिण भारत में अभिनेताओं द्वारा पार्टी बनाने का प्रचलन काफी पुराना है इसका कारण है की दक्षिण भारत में फिल्मो के सुपर स्टार का विशेष दर्जा है क्योंकि  उनके फैन उनके कट्टर समर्थक होते है इसीलिए दक्षिण भारत की फिल्मो में किसी न किसी सामाजिक मुद्दे खासतौर पे बिल्डर ,माफिया ,मंत्री ,साहूकार ,ज़मींदार या दुष्ट राजा द्वारा प्रजा का उत्पीड़न दिखाया जाता है और हीरो किसी सुपर मैन जैसा आकर उनसे लड़ता है और उन्हें उनके कष्टों से मुक्ति दिलाता है। हीरो को परोपकारी और समाज का हित करने वाला दर्शाया जाता है।  यही कारण है की जनता सुपर स्टार से अपनापन महसूस करने लगती है और उसकी दीवानगी अपने स्टार के प्रति जूनून में बदल जाती है , इसका उदाहरण दक्षिण भारतीय शादियों में सुपर - स्टार और राजनेताओ के लगने वाले बड़े - बड़े पोस्टर और फिल्म की रिलीज पर उनके पोस्टरों की पूजा करना है. 

परन्तु ऐसा सारे सितारों के साथ नहीं होता , कुछ चुनिंदा ही ऐसे है जिनके समर्थक  पुरे राज्य में होते है यही कारण है की चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियां इन्हे अपने पक्ष में करने के लिए  प्रयासरत रहती है। और ये सुपर - स्टार भी इसका भरपूर लाभ लेते है कई स्टार सत्ता का केंद्र बिंदु बनने की लालसा से अपनी नई  पार्टी ही बना लेते है ताकि वे सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पे ही काबिज हो जाये।  सितारों से मुख्यमंत्री बनने का सबसे बड़ा उदहारण जयललिता का था। 


जबकि उत्तर भारत में ऐसा नहीं हो पाता  सितारों के प्रशंसक  चुनाव में उन्हें ही जितवा दे यही बहुत है। कमल हसन ने अरविन्द केजरीवाल को बुलाकर दक्षिण भारतीय जनता को अच्छा सन्देश नहीं दिया है केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी इस समय भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी विवादित पार्टी है , एक विवाद ख़तम नहीं होता की दूसरा शुरू हो जाता है  और केजरीवाल की छवि एक ऐसे अभिनेता की है जिसका झूठ बोलने और यू टर्न  लेने में कोई सानी  नहीं है।  मुझे लगता है की शायद किसी ने कमल हासन को इस बात की ग़लतफ़हमी पैदा कर दी है की अरविन्द केजरीवाल  आज भी युवाओ की पहली पसंद है तो कमल हासन ने शुरूआती दौर में ही अपनी पार्टी की जड़ो पे कुल्हाड़ी चलाने का काम किया है बाकी आने वाले समय में होने वाले चुनाव ही बताएँगे की भारतीय राजनीति में कमल हासन की पार्टी का भविष्य क्या होगा .   


aap


आम आदमी पार्टी  aam aadmi party

aap
logo 

अगर कहा जाये की कम  समय में किसी पार्टी का सबसे ज्यादा विवादों से नाता रहा हो तो वो है आम आदमी पार्टी।  आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में रही है।  अन्ना के आंदोलन में अरविन्द केजरीवाल का शामिल होना और उस आंदोलन के माध्यम से जनता को अपनी उपस्थिति का अहसास करना ही अरविन्द केजरीवाल की शुरूआती रणनीति थी जिसमे वे सौ प्रतिशत कामयाब हुए।  उन्होंने आम जनता पे अपनी छाप छोड़ने के लिए आम जनता की वेशभूषा और और रहन - सहन पे विशेष ध्यान दिया ,जिसमे स्टेशन में अखबार बिछा के सोने से लेकर ठण्ड के दिनों में मफलर पहनने तक सब - कुछ शामिल था।  मैंने इतिहास की किताब में पढ़ा था की गांधी जी अपने शुरुआती दिनों में जब भाषण देने जाते तो कोट और पैंट  धारण किया करते थे। एक बार जब उन्होंने एक सभा में वस्त्र के विषय में टिपण्णी की तो उन्हें प्रथम स्वयं के वस्त्रो का ज्ञान हुआ उन्हें लगा की जबतक आम आदमी की वेशभूषा नहीं धारण करते तब तक  आम आदमी उनसे जुड़ाव नहीं महसूस कर सकता उस समय धोती भारत में पुरुषो की प्रमुख परिधान हुआ करती थी परन्तु उसमे भी कई किस्म थे जो की अत्यंत महंगे थे ,चरखा एक प्रसिद्ध वस्त्र  उत्पादक यंत्र था जो की घर - घर में उपलब्ध था। इसलिए गांधी जी ने निश्चय किया की वे खुद के चरखे से बनाया हुआ धोती ही पहनेंगे व वही उनका एक मात्र वस्त्र होगा। क्योंकि भारत जैसे विशाल देश में जहा की अधिकाँश जनता गरीबी में अपना जीवन यापन करती है और जिन्हे तन पे लपेटने हेतु पूर्ण वस्त्र भी उपलब्ध नहीं है वहा वह कैसे पूर्ण वस्त्र पहन सकते है। 

हालांकि अरविन्द केजरीवाल और गांधी जी में दूर दूर तक कोई समानता नहीं है फिर भी आम जनमानस को वस्त्र से जुड़े इस तथ्य को जानना आवश्यक है। और जो लोग गांधी जी को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा किये रहते है उनसे मैं इतना ही कहना चाहूंगा की एक बार फेसबुक और व्हाट्सअप छोड़ के इतिहास की प्रामाणिक किताबों का अध्ययन करले। 
अन्ना के आंदोलन में अरविन्द केजरीवाल के साथ उनका एन जी ओ - इंडिया अगेंस्ट करप्शन भी सुर्खियों में था इसके नाम ने भी जनता पर सकारात्मक असर डाला मोदी  के उदय की संभावना को इस आंदोलन ने जैसे रोक ही दिया था और इसका सारा श्रेय भुनाने में अरविन्द केजरीवाल सफल हुए।  उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों को एक जैसी बताया उनकी बातों में आम आदमी की झलक मिली और उन्होंने इसी नाम से पार्टी की स्थापना की घोषणा कर दी। 

हालांकि अन्ना ने उनकी मंशा पे शंका जाहिर की परन्तु फिर भी वे अन्ना को विश्वास में लेने में कामयाब हुए।  उन्होंने अपनी पार्टी और उसके प्रतिनिधियों के विषय में राजनीति से इतर बातें की और आम आदमी से दिखने वाले चेहरे को उम्मीदवार बनाया और खुद भी खड़े हुए चुनावों में पूर्ण बहुमत तो नहीं मिला पर पार्टी ने उम्मीद से ज्यादा सीट हासिल की दिल्ली का चुनाव होने के कारण सन्देश देश के कोने - कोने में गया।
बीजेपी  के हाथ से लोकसभा चुनाव खिसकते हुए दिखाई दिया। परन्तु कहते है सत्ता  अच्छे - अच्छो का मतिभ्रम कर देती है। और अरविन्द केजरीवाल  ने कांग्रेस से समर्थन लेकर जनता को आप की नीयत और अरविन्द केजरीवाल की कथनी और करनी के विषय में सोचने पे मजबूर किया क्योंकि कांग्रेस के समर्थन का प्रश्न पूछे जाने पर अरविन्द केजरीवाल ने अपने बच्चो तक की कसमे  खा ली थी।  लोकसभा चुनाव में हुई हार से जल्द ही उन्हें इस बात की समझ आ गई और उन्होंने 45 दिनों में अनिल कपूर के नायक फिल्म की तरह एक बार फिर अपनी छाप जनता पर छोड़ी और 45 दिन बाद कांग्रेस को भी छोड़ दिया।  उनके कामो से दिल्ली  के निचले तबके के लोगो ने पुलिस और प्रशासन के उत्पीड़न से राहत महसूस किया और अगली बार उनको एक बार फिर दिल्ली का ताज सौंप दिया। 

परन्तु सत्ता और लालच   के खेल में अरविन्द केजरीवाल के विधायक से लेकर मंत्री तक  लगातार विवादों में बने हुए है। दूसरो पे आरोप लगाने वाली पार्टी  पे इस समय एक के बाद एक इतने आरोप है की पिछ्ला आरोप छोटा पड़ जाये और यदि यहां उन आरोपों का जिक्र किया जाए तो शायद कई पृष्ठ लग जाए। फिलहाल ताजा आरोपों में २० विधायकों का निलंबन और इन सीटों पर होने वाले चुनाव ही आप पार्टी का राजनीतिक भविष्य तय करेंगी की पार्टी पर जनता का विश्वास कितना बना हुआ है।  

इन्हे भी पढ़े - narendra modi vs rahul gandhi

mudaa and life


      मुद्दा और ज़िन्दगी 


                           
mudda
रायजी 


  • Kya hua fir raat ho gai Bina kisi baat ki.mudde wo nahi rahte jinse Zindagi aasan hoti hai.mudde wo rahte Hai jinke hone se Zindagi aasan ho jayegi.jo kabhi pure nahi hote.

  • mudde he to Hai hamari Zindagi me Baki Zindagi kaha bachti hai ab.paida hue tab se mudde suru ho jate Hai marne ke baad bhi mudde peechha nahi chhodte ab Mahatma Gandhi se leker Nehru tak ko dekh lijiye.bechare Mahatma Gandhi ki murder ki file dubara khul rahi Hai.nehru ke decision ko galat sahi bataya ja Raha Hai per apne kuch nahi Kiya ja Raha Hai.koi pappu ban baitha to koi fenku per enke siwa koi gental man bhi to nahi dikhai deta maidan me.kaam to enhi se chalana padta Hai bechari Bharat MAA ko.aakhir koi n koi mudda to chahiye jeene ke liye.aur.......



  • .हम भारत के लोग

gorakhpur to lucknow

gorakhpur to lucknow
गोरखपुर से लखनऊ 

गोरखपुर से लखनऊ  - gorakhpur to lucknow


स्टेशन  पे गाड़ी की सीटी के साथ ही मेरी ट्रेन भी   धीरे - धीरे रफ़्तार पकड़ने लगी। घर से बाहर ये मेरा पहला कदम था कारण लखनऊ में मेरा एडमिशन एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था और कल उसकी रिपोर्टिंग है। घर पे अकेले होने और पिता जी की तबियत ख़राब होने के कारण गोरखपुर से लखनऊ तक का सफर मुझे अकेले ही तय करना पड़ा। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण सबकी उम्मीदे मुझी से थी। फिलहाल ट्रेन के जनरल कम्पार्टमेंट में सवार मैं खड़ा - खड़ा ही अपने भविष्य  के सपने बुनने में व्यस्त था तभी पीछे से किसी  की आवाज आई पीछे मुड़के देखा तो एक लड़की आगे बढ़ने का रास्ता मांग  रही थी। 

काली आँखे ,गुलाबी गोरापन और सुंदर मुखड़े को मैं अनायास ही   ध्यान से देखने लगा उसके चेहरे की सादगी देख के अचानक मुझे लगा की जैसे ज़िन्दगी कुछ कह रही है और मैं ध्यान से सुन रहा हूँ मैं उसको रास्ता देते हुए  किनारे   हो  गया।  अब तो गोरखपुर से लखनऊ का सफर सुहाना सा लगने लगा था। दिल में एक अलग ही उमंग थी कई तरह के सपने भी देखने चालू हो गए। थोड़ी देर बाद वो लड़की वापस आई और बगल से होते हुए मेरे पीछे वाली सीट पे ही बैठ गई ,शायद मैंने पहले पीछे मुड़  के देखा ही नहीं था नहीं तो पहले ही  उसे देख लेता खैर अभी ट्रेन की रवानगी हुए कुछ ही समय हुआ था।  फिर तो मैंने भी अपनी दिशा बदल ली और अपनी नजरे उसकी ओर कर ली , कई बार हमारी नजरे आपस में टकराई पर उन नजरो में नजाकत और शराफत दोनों ही भरी हुई थी और लग रहा था साथ में कुछ अलग एहसास की शुरुआत भी हो रही थी शायद यही पहली नजर का  प्यार है।

 बस्ती  स्टेशन पे कुछ सवारियों के उतरने से मुझे उसके सामने वाली ही सीट मिल गई  मुझे लगा जैसे ईश्वर ने मेरी मुराद ही पूरी कर दी अब वो मेरी नजरो के ठीक सामने ही थी। इशारो ही इशारो में मुझे पता चला की वो भी अपनी मौसी के साथ लखनऊ ही जा रही थी और लखनऊ  में अपनी मौसी के साथ रहकर यूनिवर्सिटी से बी काम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 

उसकी मौसी बहुत ही कड़क मिजाज की थी इसलिए वार्तालाप का माध्यम इशारा ही  था। लखनऊ आते आते हमने एक दुसरे का पता ले लिया था जिससे की हम मिल सके ,लखनऊ स्टेशन पहुंचने पे ऐसा लगा जैसे पूरा सफर सिर्फ चंद लम्हो ही का था ,स्टेशन पे विदा होते समय एक अजीब मायूसी थी, लग रहा था मानो कोई हमसे हमारा सब - कुछ लेके जा रहा है उसकी आँखों में भी एक अजीब सी नमी थी। इत्मीनान बस इतना ही था की अगली मुलाक़ात  की गुंजाइश बची हुई थी। और इन्ही अगली मुलाकातों ने उसे ज़िन्दगी भर के लिए मेरा हमसफ़र बना दिया। आज भी हम वो पहली मुलाक़ात और गोरखपुर से लखनऊ का सफर याद करके रोमांचित हो उठते है। 

आरम्भ - मैं और वो 
  

इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...