holi hai




बुरा ना मानो होली है bura na mano holi hai



बुरा न मानो  होली है
साथ में रंग ,अबीर  और भांग की गोली है 

छायी है मस्ती चारो ओर 
खेलो होली मचाओ शोर 
पिचकारी में भर  ली रंग है
आज तो पप्पू ,फेंकू और बुआ भी अपने संग है 

बम - बम भोले बोल के 
पी गए भांग घोल के 
अब तो कुत्ता भी दिखे है हाथी 
और बकरी से बोलू चल मेरे साथी 

पिछले बरस पप्पू संग खेली थी होली  कुरता फाड़ 
अबकी बार मोदी सरकार 
पोतो गोबर लगाओ जोर 
भागने न पाए बैंक चोर 

बुआ भतीजे के बीच छिड़ी देखो  होली की जंग 
भागे बुआ  दौड़ाये भतीजा - लेके हरा रंग 

केसरिया रंग लेके आये  है सरकार
विरोधियो में मची है हाहाकार 
रंगने चले है पूरा देश 
पप्पू क्यों भागे है विदेश  

लालू बोले चालू से 
बुरबक  हमको इतने दिनों तक  क्यों बनाया है 
जिससे चिढ़ता  था 
उसी केसरिया से खुद को रंगवा के आया है 

आप की होली है सबसे मजेदार 
मारो थप्पड़ लगाओ रंग 
और राज्यपाल  के साथ करो जंग  

चाची  420 ने चलाई नई  पिचकारी है 
आप को बुलाकर अपनी शामत बुलाई है 

अलग - अलग है रंग यहाँ 
अलग - अलग है चाल 
रंगो में बंटा समाज है 
रंगो में बंटा है मजहब 
हर रंग की अलग कहानी है 
बाकि बातें तो आनी  जानी है

होली के इस त्यौहार में 
सारे रंगो  के साथ में 
खेलेंगे हम दिल से होली 
भाड़ में जाएं पप्पू फेंकू और इनकी टोली। . 



                                                                                                      
raijee
लेखक 

  

fenku chachha ki holi


फेंकू चच्चा की होली fenku chachha ki holi - 



होली का त्योहार ज्यो ज्यो पास आता जा रहा है वैसे ही धीरे - धीरे माहौल भी रंगीन होते जा रहा है , हमारे गाँव के फेंकू चच्चा जबसे प्रधान बने है तबसे इस त्योहार का एक अलगे मजा हो गया है. 2014 की होली मे तो उन्होने कईयो को रंग दिया था उस साल उन्होने किसी को नही छोड़ा पप्पू तो पहचाने मे नही आ रहा था वो तो उसकी मम्मी ने बंदर छाप साबुन से रगड़ - रगड के उसे नहलाया तो जाके उसका मुखड़ा दिखाई दिया . लेकिन तबसे पप्पू गाँव मे दिखाई नही दिया.उसे दुसरे गांव में होली मनाने में ही मजा आता था. 

fenku chachha
फेंकू चच्चा 
साइकल वाले नरम चच्चा और उनका बेटवा दुन्नु  की तो साइकल तक पे चच्चा ने अपना रंग चढ़ा दिया था . चच्चा को केसरिया रंग बड़ा प्रिय है इसलिये होली के दिन चच्चा गुलाल तक केसरिया रंग का ही लाते है . चच्चा बता रहे थे की कैसे वे एक बार अमेरिका गये और वहा वे ट्रॅंप के साथ होली खेल के आये थे.तब ट्रंप  एकदम करिया हुआ करता था चच्चा ने ट्रम्प पर ऐसा सफेदा पोता की आजतक छुटबे नहीं किया इसीलिए ट्रम्प इतना गोरा है।  तब से ट्रॅंप भी होली और चच्चा दोनों  का दीवाना हो गया था . हमारे गाँव मे तो चच्चा की होली देखने दूर दूर तक से लोग आते थे .होली के दिन एक ठो बड़का गड़हा खोद के उसमे कीचड और गोबर दोनों से भर दिया जाता था और गांव के सबसे मनबढ़ लइका  को उसमे उठा के पटक  दिया जाता था  ताकि उ अपनी मनबढ़ई भुला सके। 

चच्चा होली के दिन कई तरह के पकवान भी बनवाया करते थे जिसमे गुजिया से लेकर मालपुआ तक सब होता था. और हां पकौड़ी भी। 

 हमारे गाँव मे एक नकचढ़ी बुआ भी थी जिनपे रंग लगाना साक्षात अपनी शामत बुलाना था , बुआ को हाथियो से बड़ा प्यार था इसलिये बुआ के घर मे हाथियो के कई सारे पुतले थे . बुआ के बोलने का अंदाज भी सबसे निराला था , पिछली होली मे गाँव के एक लड़के ने साइकल पे चढ के बुआ पे रंग डालने की कोशिश की थी ताकि भागने मे आसानी हो पर पर गाँव का ही पप्पू उससे आके भीड़ गया . साइकल के साथ दोनो के हाथ पांव टूटे वो अलग से . हमारे गाँव मे होली के दिन रस्सी खींच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है अभी पिछली ही बार चच्चा अकेले ही मोर्चा संभाले हुए थे और दूसरी तरफ दूसरे गाँव के चालू प्रसाद और विनीत कुमार थे दोनो ही चच्चा के कट्टर विरोधी थे पर चच्चा ने ऐसी रस्सी खींची की विनीत चच्चा के पास आ गिरे और चालू पीछे नाले मे तबसे चालू चच्चा को गरियाते फिर रहे है . इस बार तो चच्चा सबके निशाने पे है सबने अपनी अपनी पिचकारी चच्चा के लिये तैयार कर रखी है . बुआ तो इस बार असली हाथी पर चढ के चच्चा को रंग लगाने वाली है अब्बे से कई ठो बाल्टी तैयार कर ली है।  वैसे एक बार चच्चा हांथी की सूंड मे सुई घुसा चुके है . उसी सुई से उन्होने साइकल भी पंचर की थी और उसी से पप्पू के हाथ मे खुजली भी की थी . देखना है चच्चा इस बार कैसी होली खेलते है  और चच्चा इस बार कौन सी पिचकारी से रंग के साथ और क्या क्या फेंकते है या बाकी सब चच्चा का क्या हाल करते है इहे तो एक त्यौहार है जिसमे कपडा भी फाड़ देंगे तो कोई बुरा नहीं मानेगा इसीलिए सब कहता है -  बुरा ना मानो होली है .


इन्हे भी पढ़े  - फेंकू चच्चा 

tera jana



main aur wo

तेरा जाना (कविता )-tera jana (poetry)


शाम होने लगी ज़िन्दगी की अब 
रात का दर हमें अब सताने लगा 

तन्हा  हम भी थे , तन्हा तुम भी थी - मगर
सैलाब आंसुओ का, अब रोका जाने लगा 

 तुम  कहती रही खुद से ही मगर  - 2 
गम अपना कभी हमें बताया नहीं 

सांस धीमी पड़ी नब्ज थमने लगी 
दर्द चेहरे पे तुमने दिखाया नहीं 

वक़्त कम  सा पड़ा हम थम से गए 
कुछ हमारे समझ में भी आया नहीं 

आ गई वो घडी जब तुम चल सी पड़ी 
अकेले हम थे यहाँ, और थी आंसुओ की लड़ी 
खुदा ने भी हम पे तरस खाया नहीं 
हम समझ ना सके हो रहा है ये क्या -2 
और तुमने कभी हमें समझाया नहीं 

चली गई तुम कहा ,रह गए हम यहाँ 
ये जमाना हमें रास आया नहीं 

अब तो अकेले है हम ,और है तेरा गम 
एक लम्हा नहीं जब तू याद आया नहीं 

शाम होने लगी. .. ... ....... ......... ....... 


main aur wo
लेखक 



poem on politics






राजनीति पे कविता poem on politics






जबसे आप मशहूर हुए कई अपने आप से दूर हुए

अब तो आप ही आप है दिल्ली  मे
जिक्र होता है आपका अक्सर लोगो की खिल्ली मे 



काला धन और भ्रष्टाचार अब हो गई इनकी बातें बेकार

सफेद धन है सदाबहार
लेके भागो सात समंदर पार



सेवक अपना छोड़ तिजोरी घूमे देश विदेश

जनता बोले त्राहिमाम चोरो की तो हो गई है ऐश
जनहित के नाम पे जन - जन को देखो रोना आया है
अच्छे दिनो की आस मे तूने बहुत छकाया  है.



पकौड़ा तो छनवा चुका  ,बी ए - एम ए पास को

अब क्या मुंह दिखलाउंगा ,घर पे जाके अपनी सास को



पप्पू पास नही होता राजनीति के इम्तिहान मे

इसके सिवा कोई और नही मिलता इनको सारे जहाँ  मे
खूब लूटा इनकी मम्मी ने अपने देश को
मन करता है भेज दे इनको अब तो परदेश को



विकास मिले तुम लोगो को तो कही से ढूंढ लाना

बची हो इंसानियत तुममे तो उसे
भारत मा का पता बताना



लहूलुहान ना करना इस भारत मां  को

उसके ही बच्चो के खून से
ताज रखो तुम्ही
हमे रहने दो बस सुकून से ........







raijee
लेखक 
















इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...