man ki baat 2


मन की बात - 2 

man ki baat 2


साहब आज एक बार हम फिर आप से अपने मन की बात करने वाले है पिछली बार तो उ आधार लिंक करवाने जाना था तो थोड़ा सा कहके निकल लिए इस बार साहब हमको लागत  है की आप पिछली बार से भी कम सोने लगे है तभी तो दिन रात एक करके सबके घर में चूल्हा लगवा दिए पर उ रामवृक्षवा के घर एक बार सिलेंडरवा ख़त्म हो गया तो उ फिर से  गोइंठा  पर बनाने लगा , हम पूछे तो झुट्ठे बोल दिया की सरकार  खाने का बेवत लायक छोड़े ही नहीं हमका   गैसवा  कहा से भरवाएंगे जौने मनई के दूकान पर ठेला चलात रहे उ नोटबंदी और जीएसटीये समझे  खातिर परेशान  रहा ये ही चक्कर में  दुकानदारी चौपट रही। व्यापारी तो खुदे कर्जा में चला गया  , आप उसकी बाती पे एकदम विश्वास मत कीजियेगा सरकार एक नंबर का झूठा है अभी पिछले ही महीने देखे थे चौधरी की दुकान से बड़का  नहाने वाला साबुन खरीदा था , इंहा  तो जमाना गुजर गया साबुन खरीदे। 



सुने है सरकार उ चाइना वाले डोकलाम में फिर से घुस आये है , इसीलिए हम कहते है थोड़ा आप भी अब विदेशवा  जाना  कम कर दीजिये इहा रहेंगे तो डर - भय बना रहेगा। वैसे भी आपको चाइना के माल और बात पर कम ही भरोसा करना चाहिए, ई सब हमेशा आपको भाउक करके फायदा उठा ले जाते है। 


सरकार  आप के काम से हम पूरा खुश है ,सुने थे सुप्रीम कोरट  उ छोट जात वाला कानून में कुछ करे रही। .... उ त अच्छा रहा की आप कानून ना बदले दिहे , इ ठकुरवा और पंडितवा  इतने से ही इतरा गए थे की अब कोई उनको झूठ मुठ में नहीं फंसा सकता। इनके पक्ष में सरकार कोई कानून मत बनाइयेगा नहीं तो इ फिर उतरा जायेंगे। एक तो पहले ही नौकरी में अरक्षणवा से जलते थे अब तो अउरी बउरा गए है बुझते थे की सरकार केवल उन्ही के है। अरे उ 200 में से 200 ला देंगे तब्बो सरकार नौकरी हमही को देंगे चाहे हम 50ए  नंबर काहे  ना लाये। 


एक थो हमारा पर्सनल रेक़ुएस्ट था सरकार आप से.......  अब हम गरीब मनई का जानी की आप उ स्मार्ट सिटी कहा बनाये है , और कहा से टिकट कटवाई आप ही दुगो  टिकटवा  निकलवा दीजिये ना.......  उ कलुआ के अम्मा भी कह रही थी की उसको भी देखना है की सरकार कैसा सुन्दर शहर बसाये है। और हाँ  ड्रइवरवा से कह दीजियेगा की ट्रेनवा टाइम पर लेते आएगा। कल्हिये भिनसारे रामखेलावन के लइका को छोड़े स्टेशन गए थे ट्रेन पकड़ाते - पकड़ाते  अगला दिन का दतुअन स्टेशनवे पे करना पड़ा. 
अच्छा सरकार अब हम चलते है अब तो आप भी आइयेगा ही अपने भाइयो और बहनो से मिलने  चुनाव में । ........ 


लेखक की इससे पहले की  प्रसिद्द रचना  -  मन की बात 

kaliyug



कलियुग 

kaliyug


कलियुग शुरू हो गया है क्या  ?
लोगो की मति तो मारी ही जा रही है 
भीड़ भी बढ़ते ही जा रही है 
बेटा बाप को काट रहा है 
और बीवी के तलवे चाट रहा है 
रिश्तो की जगह कब धन ने ले ली पता ही ना चला  
हकीकत की जगह कब दिखावे ने ले ली पता ही ना चला 
राह चलते छोटी बात बड़ी बन जाती है 
अब तो यूरिया से भी रबड़ी बन जाती है 

दिमाग में भूसा और गुस्सा दोनों ही ज्यादा है 
आम आदमी मार - काट पे आमदा है 
कंक्रीट के जाल बिछते जा रहे है 
पेड़ और पहाड़ कटते जा रहे है 

विकास यही है क्या ?

आज का सभ्य समाज यही है क्या  ?
राजा खुद को भगवान कहने लगा है 
अब तो सुना है पहरेदारो के साथ , महलों में रहने लगा है 

खाली पेट बच्चे बड़े हो रहे है 
और वे करोडो खर्च करके चुनाव में खड़े हो रहे है 
बाप नौकरी की तलाश में भटक रहे है 
नए लड़के ढाढ़ी और बाल बढ़ा के मटक रहे है 
संत व्यापार और व्यभिचार में लिप्त है 
यह देख के जनता विक्षिप्त है 
स्त्री अपने अस्तित्व की लड़ाई में हार रही है 
और सफेदपोशो के कपडे फाड़ रही है 

रोज घट रही हजारो दुर्घटना है 
जान हुई सस्ती अब, गुलामो की तरह रोज खटना है 
सुना है इंसानो ने भी, आपस में नस्लों का बंटवारा कर लिया है 
खून तो एक ही है सबमे , शायद जमीर से किनारा कर लिया है 


अब क्या बचा है दाता के इस संसार में 

शायद वही प्रकट हो इस कलियुग में, अपने नए अवतार में 



इन्हे भी पढ़े -कुछ बात दिलो की 

rajneetik sunyata


राजनीतिक शून्यता 



विगत कुछ दिनों से भारतीय राजनीति में एक शून्यता की स्थिति आ गई है।  भारतीय जनता पार्टी भी केवल इसी शून्य में समाहित होते दिख रही है। बिहार जैसे राज्य में जहाँ बीजेपी की सहयोगी पार्टी के मंत्री पर मुजफ्फरपुर काण्ड में संलिप्तता के आरोप लगने पर बीजेपी खामोश है वही दिन प्रतिदिन बढ़ने वाली दुष्कर्म की घटनाओ में ढिलाई बरतना अब बीजेपी की भी आदत बन चुकी है।


विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने जहाँ ऐसे मुद्दों को जोर शोर से उठाया था वहीँ सत्ता पक्ष में रहते हुए ख़ामोशी बनाये रखना उसके राजनीतिक सेहत के लिए घातक सिद्ध  हो सकता है।

दूसरी प्रमुख बात अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के मामले में जहाँ शीर्ष कोर्ट ने स्वीकार किया था की देश में इस क़ानून के दुरूपयोग के  मामले बढ़ते ही जा रहे है। वही बीजेपी ने इस अध्यादेश को उच्च सदन में पास करवाकर यह दिखा दिया की वह अभी जाती की राजनीति में सबसे आगे खड़ी है।  इस विधेयक को पास करवाने के साथ ही भाजपा ने शायद अगड़ी जातियों के प्रति यह मान लिया है की वह इस एक्ट से प्रताड़ित नहीं होते। बल्कि सुप्रीम कोर्ट के इस तथ्य को भी नकारा है की इसका दुरूपयोग नहीं होता।


2019  के चुनावों को देखते  हुए इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता की अगर फायदे और नुक़्सान को निकाला जाये तो एक और जहा भाजपा को फायदा हो सकता है तो दूसरी तरफ अगड़ी जातियों से उसे नुकसान भी सहना पड़ सकता है। 

मोदी की लोकप्रियता 2014 के अनुरूप तो नहीं है परन्तु  राहुल गाँधी के विपक्ष में होने के नाते छवि स्वतः ही बन जाती है।  राहुल गाँधी को लेकर अभी कांग्रेस की ग़लतफ़हमी दूर नहीं हुई है तो 2019 के चुनावों के बाद वो भी दूर हो जाएगी।  फिलहाल जनता ने जिस सरकार को 2014 में पूरी उम्मीद के साथ चुना था सरकार उस उम्मीद पर कितनी खरी उतरी है उप चुनावों में जनता ने उसे बता दिया और जनता के सामने उचित विकल्प  का ना होना उसका दुर्भाग्य ही है और राजनीतिक पार्टियों का सौभाग्य। 



baat



बात 

                                                                        
baat

बात करते करते बात बन जाए तो क्या बात है 
और अगर बात करनी इतनी ही जरूरी थी तो बात की क्यों नहीं 
फिर बात बताते हो की बात हुई 
पर बात बताई नहीं उसको 
बात बताओगे नहीं तो उसकी बात पता कैसे चलेगी 

बात रखे रहने में भी कोई बात नहीं है 

बात बताने से ही बात बढ़ेगी 
फिर कुछ बात उधर से होगी 
हो सके बात ना बन पाए 
हो सके बातों का सिलसिला शुरू हो जाये 
पर बात बताना अदब से 
यही बात की कलाकारी है 
बातों से  ही तो आजकल जंग लड़ी जाती है 
बातों में ही तो सम्मोहन है 

अगर बात बन गई तो क्या बात है 

कुछ बात तुम्हारी होगी कुछ बात उनकी होगी 
औरो की बातों पर ध्यान मत देना 
उनको केवल बातो में मजा लेना है 
पर तुमको बातो से ही जीवन चलाना है 
यही बात है मेरी 
कुछ और बात है तो आओ बातें करे 





इन्हे भी पढ़े - झगड़ा 

इस माह की १० सबसे लोकप्रिय रचनायें

SPECIAL POST

uff ye berojgaari

उफ्फ ये बेरोजगारी  - uff ye berojgari  कहते है खाली दिमाग शैतान का पर इस दिमाग में भरे क्या ? जबसे इंडिया में स्किल डिव्ल्पमें...